बिहार के खगड़िया में में चार युवकों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंकू झा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पिंकू ने हत्या की बात कबूल ली है।
बता दें कि बीते 13 नवंबर को इन चारों युवक को वॉलीबॉल मैच खेलने के बहाने से बुलाया गया था। मैच के बाद जब ये चारों अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में इन चारों की खगड़िया जिले के छोटी अड़ंगा में नदी किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद इन चारों के शव को गंगा नदीं में बहा दिया गया था।
पुलिसिया पूछताछ में पता चला है कि चारों हत्यारे शराब और हथियार के स्मग्लर हैं। पिंकू झा इलाके के बड़ा अपराधी रहा कैलाश झा का भाई है। कैलाश झा की हत्या पांच साल पहले गौरीपुर दियरा में कर दी गई थी। उसके बाद कैलाश की जगह पिंकू ने ले ली।
ये भी पढ़ेंः बिहार: बक्सर में DM के बाद अब OSD ने भी किया सुसाइड, मौत की गुत्थी और उलझी
पुलिस ने बताया कि हाल ही इन युवकों के बीच मैच को लेकर विवाद हो गया था और इसी का बदला लेने के लिए इन्हें साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया गया।
मारे गए युवकों की पहचान प्रदीप कुमार झा (24), श्रवण चौधरी (25), सौरव कुमार राय (26) और छोटू कुमार (30) के तौर पर हुई थी। इनमें से सौरव कुमार राय जूनियर लेवर पर नेशनल वॉलीबॉल की टीम में खेल चुका है।