फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड का नया कारनामा, '38/35' कुल प्राप्तांक से ज्यादा दे दिए गए नंबर

Sat, 09 Jun 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बिहार बोर्ड के पिछले कलंक को अभी भूले भी नहीं कि अब नया कारनामा देखिए। बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद डर था भी कि कही कुछ छीछालेदर ना हो तो खबर आ गई। बिहार बोर्ड ने गजब कारनामा कर दिखाया है। कई छात्रों को टोटल से ज्यादा नंबर दे दिए गए हैं। यहां तक कि कुछ छात्रों का तो ये भी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा दी ही नहीं, बावजूद इसके उन्हें नंबर बांट दिए गए। 

विज्ञापन


अरवाल जिले के भीम कुमार ने बताया कि उन्हें गणित में कुल 35 नंबर की परीक्षा में 38 नंबर मिले हैं। वहीं एक अन्य परीक्षा में उन्हें 37/35 अंक मिले हैं। इसी तरह पूर्वी चंपारण के संदीप राज का कहना है कि उन्हें फिजिक्स में 35 में से 38 नंबर मिले हैं। दरभंगा के राहुल कुमार को तो गणित में 35 में से 40 नंबर दे दिए गए। 

वैशाली की जाह्नवी सिंह ने दावा किया है कि उसने बायोलॉजी का पेपर दिया ही नहीं, फिर भी उसे इस विषय में बोर्ड ने 18 नंबर दे दिए। पटना के राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज में पढ़ने वाले सत्य कुमार के साथ भी ऐसा ही हुआ है,  बिना परीक्षा दिए उन्हें भी अंक बांट दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें