फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मेले में उत्साह से झूल रहे थे लोग, फिर तेज आवाज के साथ चीख-पुकार; सीवान में झूला टूटने से 25 घायल

Tue, 19 Sep 2023 03:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Swing Collapse : महावीरी मेले के दौरान सोमवार की रात सबसे बड़ा झूला तेज आवाज के साथ टूटकर जैसे-तैसे गिर गया। धुरी से टूटकर गिरने के कारण लोग यहां-वहां उलझते हुए गिर गए। सीवान में हुए इस हादसे में बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हैं।
विज्ञापन
महावीरी मेला में अचानक टूटा टावर झूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में उस अफरातफरी का माहौल हो गया जब महावीरी मेला में अचानक टावर झूला टूटकर गिर गया। लोगों का कहना है कि इस हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गये। इसमें चार की हालत गंभीर है। घटना गोरेयाकोठी प्रखण्ड के सानी बसंतपुर की है। कुछ लोग घायलों को निकाल रहे थे तो कई लोग वीडियो बना रहे थे।  

विज्ञापन




घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया
बताया जाता है कि सानी बसंतपुर में महावीरी मेले में टावर झूला लगा हुआ है। इसमें मेले में काफी भीड़ थी। झूले पर कुल 30 लोग सवार थे। अचानक जोरदार आवाज हुई और झूला के बेस पिलर का नट टूट गया। इस कारण उस पर सवार करीब 20 से 25 लोग गिरकर चोटिल हो गए। घटना बाद मेले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को फोरन स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। 

जांच में जुटी पुलिस
सीवान में बीती देर रात गोरियाकोठी प्रखंड एव जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र में  महावीरी मेले में टावर झूला टूटने के पूरे मामले पर  जीबी नगर तरवारा थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि झूला का बेस पिलर का नट ढीला हो गया था, जिस से एक तरफ झूला झुक गया। इसमें 10 लोगों को चोट लगी है। मेले में लगाये गए झूले की स्पीड एव ऊंचाई तय पहले ही कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें