फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मेगा जॉब फेयर-2025 के दूसरे दिन 2031 प्रतिभागी शामिल, 400 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 11 Jul 2025 08:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “मेगा जॉब फेयर–2025” के दूसरे दिन 2031 युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में 400 से अधिक प्रतिभागियों का चयन देश की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ।
 
विज्ञापन
मेगा जॉब फेयर–2025 के दूसरे दिन 2031 प्रतिभागी शामिल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित “मेगा जॉब फेयर–2025” के दूसरे दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को आयोजित मेले में कुल 2031 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 400 से अधिक युवाओं का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया।
विज्ञापन


यह जॉब फेयर राज्यभर के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। बिहार के दूरदराज जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। आयोजकों द्वारा पटना आने वाले प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष “पिंक बस” भी चलाई जा रही है।

80 से अधिक कंपनियां, हजारों नौकरियां
15 जुलाई 2025 तक चलने वाले इस रोजगार मेले में 80 से अधिक नामचीन कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनमें एलएंडटी, सबरोस, डूट ट्रांसमिशन, मुथूट फाइनेंस, ज़ोमैटो, एमआरएफ लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, अरविंद लिमिटेड, बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, क्वेस कॉर्प लिमिटेड और सुधीर फाउंडेशन प्रमुख हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती से हड़कंप, छह बदमाश दुकान में घुसे, 20 लाख के जेवरात लूटकर भागे
विज्ञापन


इस मेले के माध्यम से न सिर्फ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें कैरियर परामर्श और कौशल मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, ताकि वे अपने हुनर का बेहतर उपयोग कर अपने भविष्य को दिशा दे सकें। “मेगा जॉब फेयर–2025” राज्य सरकार की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्योगों से जोड़ने की एक अहम पहल है। यह मेला बिहार के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें