फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning Strikes In Bihar: बिहार में बिजली गिरने से 17 की मौत, नीतीश कुमार ने जताया दुख

Sun, 19 Jun 2022 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मरने वाले 17 लोगों में भागलपुर जिले में सबसे अधिक छह मौतें हुई हैं। इसके अलावा वैशाली में तीन, बांका-खगड़िया में दो-दो, मुंगेर-कटिहार-मधेपुरा-सहरसा में एक-एक की मौत हुई।
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में रविवार को बिजली गिरने और आंधी से संबंधित घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए चार लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले 17 लोगों में भागलपुर जिले में सबसे अधिक छह मौतें हुई हैं। इसके अलावा वैशाली में तीन, बांका-खगड़िया में दो-दो, मुंगेर-कटिहार-मधेपुरा-सहरसा में एक-एक की मौत हुई।

विज्ञापन


इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल और झारखंड के शेष हिस्सों में मानसून के पहुंचने के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं हैं।

बताया जा रहा है कि मानसून के पहुंचने के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सोमवार तथा मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें