15 नवंबर को दरभंगा और बेगूसराय में सूर्यास्त का समय एक ही। मुजफ्फरपुर में पांच बजे सूर्यास्त।
- फोटो : amar ujala digital
शाम वाला अर्घ्य, यानी षष्ठी तिथि का अर्घ्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। छठ को कार्तिक षष्ठी भी कहा जाता है, इसी कारण अस्ताचलगामी सूर्योपासना का इसमें बहुत महत्व है। कई घरों में लोग शाम वाले अर्घ्य के दिन उपवास रखकर प्रसाद बनाते हैं, हालांकि जहां परंपरा है, वहां बहुत सारे घरों में खरना के दिन भी प्रसाद बनता है। इसलिए भी, इस दिन सूर्यास्त का समय जानना जरूरी होता है। बाकी तैयारियों के साथ प्रसाद का सूप लेकर डाला में बांधने के बाद घाट तक समय पर पहुंचना भी होता है और कम-से-कम आधे घंटे तो जल में रहकर व्रती को सूर्यदेव की अर्चना भी करनी होती है। चूंकि सूर्यास्त होने से ठीक पहले अर्घ्य दिया जाता है, इसलिए अपने जिले में सूर्यास्त का समय जरूर जान लें।
वैशाली के बाद पटना में सूर्यास्त। कैमूर में सूर्यास्त का समय पटना से सात मिनट बाद।
- फोटो : amar ujala digital
प्रकृति-प्रदत्त चीजों से जीवनदायी सूर्य की उपासना होती है। सूर्य ही प्रकृति का आधार भी है और ऊर्जा स्रोत भी। दूसरी तरफ, छठी मइया को प्रकृति का छठा अंश कहा जाता है। इसलिए, छठ प्रकृति से आशीर्वाद और ऊर्जा पाने की विनती का सबसे प्रसिद्ध पर्व है। छठ की शुरुआत इस बार 13 नवंबर को नहाय खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना की शाम छठी मइया की पूजा होगी। छठी मइया संतान-सुख और समृद्धि देती हैं।