फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lightning Strikes: बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख

Tue, 26 Jul 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 20 लागों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि राज्य के आठ जिलों में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


बिजली गिरने से कैमूर में सात, भोजपुर और पटना में चार-चार, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और सिवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वज्रपात से मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। उन्होंने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर में रहने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें