फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 14 लोगों को खुले में शौच करना पड़ा भारी, गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी जिले के विभिन्न गांवों से सोमवार को पुलिस और जिला प्रशासन ने 14 लोगों को खुले में शौच करते हुए हिरासत में लिया है। डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर डुमरा बीडीओ संजय सिन्हा और थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोमवार को डुमरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में कुछ लोगों को खुले में शौच करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन अभियान चला रहा है, जिसके तहत 271 में से अब तक 200 से ज्यादा पंचायतों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बाकी बचे हुए पंचायतों को ओडीएफ के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले का बेलसंड बिहार का पहला अनुमंडल है जो खुले में शौच से मुक्त हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें