फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की 25 हजार अविवाहित किशोरियों को स्नातक के बाद मिलेगी 50 हजार की आर्थिक सहायता

Wed, 03 Feb 2021 12:09 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत उच्चतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 से इंटर पास होने पर अविवाहित लड़कियों को 25 और स्नातक होने पर 50 हजार की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 18 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसके अलावा अब राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत निर्मित सभी पार्कों का अनुरक्षण एवं विकास पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करेगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 33666 अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने हेतु बिहार आकस्मिक निधि से 34 करोड़ अग्रिम की स्वीकृति और व्यय पर भी मुहर लगी है। वहीं, बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर सीधी भर्ती-चयन प्रक्रिया हेतु आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन की भी मंजूरी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें