मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से जहां बहुत से लोगों को राहत मिली है। वहीं बिहार में 24 घंटे के अंदर 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मौसम बदलने की वजह से उत्तरी बिहार में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही आसमानी बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से विभिन्न जिलों में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। अकेले मधुबनी जिले में पेड़ गिरने और वज्रपात की वजह से छह लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वहीं मधेपुरा जिले में आसमानी बिजली ने महिला सहित दो लोगों की जान ले ली।