मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से जहां बहुत से लोगों को राहत मिली है। वहीं बिहार में 24 घंटे के अंदर 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मौसम बदलने की वजह से उत्तरी बिहार में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही आसमानी बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से विभिन्न जिलों में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। अकेले मधुबनी जिले में पेड़ गिरने और वज्रपात की वजह से छह लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वहीं मधेपुरा जिले में आसमानी बिजली ने महिला सहित दो लोगों की जान ले ली।
बारिश और बज्रपात की वजह से आम और लीची की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है और सभी मृतकों के आश्रितों को अविलंब अनुग्रह अनुदान देने, प्रभावित परिवारों को प्रावधान के तहत सहायता देने और सभी घायलों के इलाज का निर्देश दिया है। लखनौर प्रखंड में पीपल का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। कटमाखेईर गांव में आंधी की वजह से एक महिला की मौत हो गई।