फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, किशोर सहित दो गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 08:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मध्यप्रदेश
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। जिला पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों दीपक साकेत (21) और 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात लगभग 9 बजे मकर सक्रांति के कार्यक्रम से लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में आरोपी उसे पकड़ कर एक सुनसान मकान में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी पीड़िता को बांधकर वहां से भाग गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में लड़की के छोटे भाई के बताए गए स्थान पर पीड़िता के परिजन पहुंचे और लड़की को बंधन मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि बालिका का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और मूक-बधिर भाषा के विशेषज्ञ की सहायता से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें