फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में परदा बना गले का फंदा, परदे में लिपटने से दस साल के बच्चे की मौत

Fri, 11 Sep 2020 09:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
परदा बना फांसी का फंदा - फोटो : bureau
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना हुई है, एक दस साल का बच्चा खेल-खेल में फांसी के फंदे का शिकार हो गया। ऋतिक शर्मा अपने घर में परदे से खेल रहा था, तभी वो परदा बच्चे के लिए फांसी का फंदा बन गया और कुछ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन



परदे से खेलते समय बच्चा अचानक परदे में लिपट गया, जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिवार वाले उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में दस दिन तक बच्चे का इलाज चला लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। जांच अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ऋतिक अपने परिवार के साथ अयोध्या नगर स्थित भवानीधाम फेज-1 में रहता था।

ऋतिक चौथी कक्षा में पढ़ता था और उसके पिता निजी नौकरी करते हैं। एसआई ने बताया कि 29 अगस्त को ऋतिक अपनी मां के साथ खेल रहा था, मिनी पियानो बजा रहा था और बहन दूसरे कमरे में थी। खेल के दौरान ऋतिक परदे से लिपटकर खेल रहा था, जिसके बाद परदे से उसका गला जकड़ गया और वो बेहोश हो गया।
विज्ञापन


जब उसकी मां ने परदे से लिपटा देखा तो वो चिल्लाई और तुरंत अपने बच्चे को अस्पताल ले गई। बच्चे का शुरुआती इलाज पिपलानी स्थित इंद्रपुरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन बुधवार को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने बच्चे के चेक-अप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि परदे की जकड़न से बच्चे की गर्दन की हड्डी टूट गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें