फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े दलों के लिये हमेशा सिरदर्द साबित हुए हैं निर्दलीय उम्मीदवार

Thu, 13 Sep 2018 05:08 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
निर्दलीय उम्मीदवार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और एक बार फिर बड़ी से लेकर छोटी पार्टियां अपने राजनीतिक हित साधने में लगीं हैं। इन पार्टियों के सामने हमेशा एक चुनौती निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी होती है। ये किसी भी दल से संबंध तो नहीं रखते हैं लेकिन चुनाव को प्रभावित करने में इनकी अहम भूमिका होती है। अपने व्यवहार और संपर्क की दम पर ये चुनाव लड़ने का काम करते हैं। ऐसे प्रत्याशियों की संख्या तो काफी होती है लेकिन जीतने का प्रतिशत बहुत कम होता है। यहीं कारण है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 1980 से 2013 के बीच मात्र 49 प्रत्याशी ही जीत का हासिल कर सके।

विज्ञापन


इनके जीतने का प्रतिशत भले ही कम रहता है पर इनको मिलने वाले वोटों की संख्या बड़ी पार्टियों की जीत-हार को काफी प्रभावित करती है। मध्यप्रदेश में इनका सबसे ज्यादा प्रभाव 1990 में देखने को मिला था जब कुल वोटों में से इन्हें 12.31 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफलता मिली थी। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की जीतने की संख्या 10 तक पहुंच गई थी। वहीं अगर 1998 के चुनावों की बात करें तो इन्हें 6.49 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे और जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या 9 थी। लेकिन 2013 में इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इन्हें मात्र 5.38 प्रतिशत वोट ही मिले थे।
विज्ञापन


चुनावी वर्ष - वोट प्रतिशत- विजयी उम्मीदवार
1980- 10.26 - 8 
1985- 10.82 - 6
1990- 12.31 - 10
1993- 5.8   - 8
1998- 6.49  - 9
2003- 7.70  - 2 
2008- 8.23  - 3
2013- 5.38  - 3

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें