फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आईजी फूफा और सीएम शिवराज संग है मेरा उठना-बैठना' चेकिंग के लिए रोका तो गाली देने लगा कारोबारी

Fri, 04 Dec 2020 05:10 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल
विज्ञापन
भोपाल में पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शहर के कारोबारी सुमित अग्रवाल की गाड़ी रोक ली। क्योंकि वह बिना सीट बेल्ट और बिना मास्क  के गाड़ी चला रहे थे। इस पर सुमित अग्रवाल पुलिस पर बिफर गए और उन पर बरसने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा, कि तुम अपना नाम बताओ, अभी तुम्हारे मुंह पर गाली देता हूं। मेरे शोरूम पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधना आकर बैठती हैं।

पुलिस ने पहले नहीं की थी कार्रवाई

पहले तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन शुक्रवार दोपहर पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ऐसे मामलों में अक्सर शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज करने, मास्क न लगाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ही कार्रवाई करती है। व्यापारी के अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक को फोन लगाकर परेड की धमकी देने के कारण पुलिस ने मौके पर व्यापारी पर कई कार्रवाई नहीं की।

आईजी मेरे फूफा हैं: सुमित

पुलिस ने जब व्यापारी की गाड़ी रोकी, तो युवक ने अपना सुमित अग्रवाल बताते हुए कहा, कि जानते हो मैं कौन हूं? मैं मान्यवर का मालिक हूं। मुझे अस्पताल जाना है। अब तुम अपना नाम बताओ। तुमने मेरी कॉलर कैसे पकड़ा? मेरी 10 गाड़ियां निकल रही हैं, मेरी गाड़ी तुमने कैसे रोकी? आईजी अनिल माहेश्वरी को जानते हो, वह मेरे फूफा हैं। तुम अपना बताओ अभी मैं तुम्हारी परेड कराता हूं। शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना मेरे शो-रूम में आते हैं। विश्वास सारंग और नरेंद्र तोमर भी आते हैं। तुम जैसे 36 आते हैं। व्यापारी की वजह से सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। जहांगीराबाद के टीआई ने बताया कि सुमित पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें