फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में चमकी किन्नौर की बेटी, जीता सिल्वर मेडल

Sun, 08 May 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
किन्नौर की बेटी रूपा रानी ने स्कूली छात्राओं की अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर की बेटी रूपा रानी ने स्कूली छात्राओं की अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुई। इससे पहले भी रूपा रानी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


वह चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी किन्नौर की छात्रा हैं। रूपा रानी की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य और स्टाफ ने बधाई दी है। डीपीई राकेश कुमार ने बताया कि रूपा ने वर्ष 2014 में भी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।

छात्रा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी सम्मानित कर चुके हैं। वह खेल के साथ पढ़ाई के क्षेत्र में भी उम्दा प्रदर्शन हैं। रूपा रानी मूलतया किन्नौर जिले के छितकुल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें