फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बहू बनी लखनऊ की पहिला महिला एसएसपी

Wed, 25 May 2016 12:48 PM IST
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
मंजिल के पति जसपाल देहल कारोबारी हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पहली दफा महिला एसएसपी पद पर तैनात मंजिल सैणी हिमाचल के ऊना जिला के देहलां की बहू हैं। एक मजदूर की शिकायत पर किडनी रैकेट का भंडाफोड़ करने और मथुरा में प्रदर्शनकारी किसानों से जूझने वाली आईपीएस अफसर मंजिल दबंग अंदाज के चलते ‘लेडी सिंघम’ के रूप में चर्चित हैं।
विज्ञापन


उनके पति जसपाल देहल कारोबारी हैं, जबकि जेठ डॉ. जीएस देहल जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा के इंचार्ज हैं। मंजिल की उत्तर प्रदेश पुलिस के इस प्रमुख पद पर तैनाती से जिले में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी उनके लेडी सिंघम के रूप में चरचे हैं। सूत्रों की मानें तो लखनऊ एसएसपी के रूप में आईपीएस मंजिल सैनी के चार्ज लेने से अपराधियों और अवैध धंधेबाजों से ज्यादा खौफजदा कई थानेदार हैं।

थानेदारों के भी होश उड़े हैं। इनमें से कई तो बड़े अधिकारी एवं सत्ता दल के नेताओं के पास सलामी ठोकने में जुटे हैं। दरअसल, यह खौफ इसलिए है, क्योंकि ऊना की यह दबंग आईपीएस बहू इससे पहले मुजफ्फरनगर, मथुरा, इटावा में जलवा दिखा चुकी हैं। यहां पोस्टिंग के दौरान मंजिल ने लापरवाह, आरामपरस्त और भ्रष्ट अधिकारियों का जीना दूभर कर दिया था।
विज्ञापन


खास यह है कि मंजिल के काम की यूपी के सीएम सीएम अखिलेश यादव भी तारीफ कर चुके हैं। इसलिए उन पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर भी नहीं बना पाता। ऊना में उनके जेठ डॉ. जीएस देहल ने बताया कि मंजिल की अहम पद पर नियुक्ति से पूरा परिवार गौरवान्वित हुआ है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने जताया मंजिल पर भरोसा

लखनऊ के इतिहास में इस पद पर पहली बार किसी महिला आईपीएस की तैनाती हुई है।
मंजिल पर यूपी की सरकार ने भरोसा जताया है। लखनऊ में बिगड़ी कानून व्यवस्था के आगे तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आशुतोष पांडेय ने भी घुटने टेक दिए। उनके बाद यहां तबादलों का दौर शुरू हो गया। आईपीएस अधिकारी आरके चतुर्वेदी को लखनऊ की कमान सौंपी गई।

इसके बाद आईपीएस अधिकारी जे रवींद्र गौड़, आईपीएस प्रवीण कुमार, आईपीएस यशस्वी यादव के बाद आईपीएस राजेश कुमार पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। चार साल में सात आईपीएस अधिकारी तैनात हुए, लेकिन बिगड़ी कानून-व्यवस्था जस की तस नजर आई। बताया जाता है कि वहां बेखौफ अपराधियों का आतंक बरकरार है।

लखनऊ के इतिहास में इस पद पर पहली बार किसी महिला आईपीएस की तैनाती हुई है। मंजिल का जन्म 19 सितंबर, 1975 को दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इकोनॉमिक्स से पासआउट हैं। यहां से गोल्ड मेडल जीता है। मंजिल 2005 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें