फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू खरबास= कद साढ़े 6 फुट, जमीन पर खड़े होकर छू लेते हैं छत

Fri, 08 Apr 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का सबसे लंबा खिलाड़ी रिंकू खरबास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के 20 साल के रिंकू खरबास इन दिनों अपने कद के कारण सुर्खियों में हैं। 20 साल के रिंकू का कद लगभग साढ़े 6 फुट है। इस बदौलत वह घर में खड़े-खड़े छत के पंखे तक को छू लेते हैं। रिंकू बताते हैं कि उनके परिवार में दादा और पिता भी छह फुट लंबे हैं, लेकिन वह परिवार में अकेले हैं जिनका कद साढ़े छह फुट से भी अधिक है।
विज्ञापन


रिंकू के भाई प्रवीण कुमार सेना में रह कर देश की सेवा कर रहे हैं तो रिंकू बास्केटबाल खेल में दुनिया भर में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। रिंकू का दावा है कि वो आस पास के इलाके में सबसे लंबे शख्स हैं।

दूध और दही खाने का शौकीन
रिंकू ने बताया कि आठवीं कक्षा तक तो उसका कद सामान्य ही था, लेकिन नौवीं में अचानक कद बढ़ने लगा। अब उसका कद साढ़े छह फुट से भी अधिक हो गया है। वह बताते हैं कि क्लास मेट उसे लंबू कहकर चिढ़ाते थे और उनकी बातों पर उसे गुस्सा आता था, लेकिन अब उसे अपने लंबे कद पर गर्व है। 
विज्ञापन


एनबीए बास्केटबाल में खेलना है सपना
साढ़े छह फुट के रिंकू बास्केटबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं और इसी खेल में वो बुलंदियों को छूना चाहते हैं। इसके लिए वो एनबीए बास्केटबाल लीग में जाकर अपना और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें