फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर: Zelio ने लॉन्च किया Legender Facelift E-Scooter, फुल चार्ज में चलेगा 150 KM

Mon, 23 Jun 2025 09:12 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Zelio E Mobility ने अपने लोकप्रिय Legender इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। यह स्टाइलिश लुक, दमदार फीचर्स और बेहतर बैटरी विकल्पों के साथ आता है, जो शहरी यात्राओं को किफायती और स्मार्ट बना देगा।
विज्ञापन
Zelio Legender Facelift E-Scooter - फोटो : Zelio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में तेजी से बढ़ती ईवी कंपनियों में शुमार Zelio E Mobility ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Legender को एक नए अवतार में पेश किया है। इस फेसलिफ्ट वर्जन को खासतौर पर शहरी यात्रियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो न सिर्फ स्टाइल में आगे रहना चाहते हैं, बल्कि भरोसेमंद और सुविधाजनक यात्रा भी चाहते हैं। कंपनी ने इसके डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाया है और साथ ही इसके फीचर्स में भी काफी सुधार किया है, ताकि यह स्कूटर आज की युवा पीढ़ी और प्रोफेशनल्स की जरूरतों पर पूरी तरह खरा उतर सके।
विज्ञापन


Zelio Legender का यह नया मॉडल तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसमें सबसे सस्ती 32AH जेल बैटरी वैरिएंट के साथ-साथ सबसे दमदार वर्जन 74V/32A लिथियम-आयन बैटरी वाला वैरिएंट भी शामिल है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस स्कूटर को तीन नए रंग विकल्पों रस्टी ऑरेंज, ग्लॉसी ग्रीन और ग्लॉसी ग्रे में पेश किया गया है, जो इसकी स्टाइल को और भी निखारते हैं।

जहां तक इसकी परफॉर्मेंस की बात है, तो यह स्कूटर अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलता है, जो कि कम स्पीड स्कूटर्स की श्रेणी में आता है। मगर इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी शानदार रेंज है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चल सकता है, जो इसे डेली कम्यूट के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। इसमें इस्तेमाल किया गया BLDC मोटर 60V और 72V वेरिएंट्स में आता है, जो कि पावरफुल होने के साथ-साथ बिजली की खपत में भी किफायती है। इसे फुल चार्ज करने में लिथियम बैटरी वेरिएंट्स को चार घंटे और जेल बैटरी वेरिएंट को आठ घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन


इस स्कूटर का वजन 98 किलोग्राम है और यह 150 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठा सकता है। इसकी 170 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहरी सड़कों के लिए बिल्कुल अनुकूल बनाती है। Zelio ने इस स्कूटर को न सिर्फ लुक्स के लिहाज से, बल्कि तकनीक और सुरक्षा के नजरिए से भी पूरी तरह फ्यूचर-रेडी बनाया है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी देते हैं। वहीं, डिजिटल डैशबोर्ड, कीलेस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग, और प्रॉक्सिमिटी अनलॉक जैसी सुविधाएं इसे और स्मार्ट बनाती हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें एंटी-थेफ्ट अलर्ट, SOS अलर्ट, पार्क असिस्ट और क्रैश डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स सिस्टम इसकी सेहत की जानकारी रियल टाइम में देता है। कंपनी ने स्कूटर पर 2 साल और बैटरी पर 1 साल की वारंटी दी है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 1,000 ग्राहकों को मुफ्त सेफ्टी हेलमेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें