यमाहा अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तेजी से काम कर रही है, जिसकी जानकारी हाल ही में एक पेटेंट फाइलिंग के जरिए सामने आई है। इसमें देखने को मिला है कि यह नया ईवी काफी हद तक कंपनी के रे जेडआर स्कूटर से प्रेरित है और इसमें स्वैपेबल बैटरी स्वैपेबल (रिमूवेबल) बैटरी तकनीक दी जा सकती है, लेकिन क्या यह पेटेंट जल्द ही भारतीय सड़कों पर एंट्री लेगा, या फिर ग्राहकों को अभी और इंतजार करना होगा? आइए जानते हैं इस नए लीक डिजाइन से जुड़ी हर एक बात विस्तार से...
पेटेंट इमेज में दिखा Ray ZR जैसा डिजाइन
लोगों को सबसे ज्यादा जो आकर्षित कर रही है, वो इसकी डिजाइन है। इसका ओवरऑल सिल्हूट, फ्रंट एप्रन और साइड पैनल्स काफी हद तक Yamaha Ray ZR से मिलते-जुलते दिखाई देते हैं।
हालांकि, इसके नीचे का प्लेटफॉर्म पूरी तरह नया है और इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से तैयार किया गया है। फ्लोरबोर्ड और सीट के नीचे के हिस्से में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं ताकि इलेक्ट्रिक सिस्टम को बेहतर तरीके से जगह मिल सके।
प्रैक्टिकल डिजाइन पर दिया गया है जोर
इतना ही नहीं पेटेंट से यह भी संकेत मिलता है कि यमाहा ने इस स्कूटर में आकर्षक लेकिन उपयोगी डिजाइन अपनाने की कोशिश की है। कंपनी ऐसे ग्राहकों पर फोकस कर रही है, जो पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक मॉडल की ओर शिफ्ट होना चाहते हैं। इस वजह से डिजाइन को ज्यादा परिचित रखा गया है, ताकि मौजूदा Yamaha ग्राहकों के लिए बदलाव आसान हो।
स्वैपेबल बैटरी सिस्टम हो सकता है सबसे आकर्षण
इस पेटेंट की सबसे खास बात रिमूवेबल यानी स्वॅपैबल है। पेटेंट इमेज से संकेत मिलता है कि स्कूटर में फिक्स्ड बैटरी की बजाय निकाली जा सकने वाली बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर प्रोडक्शन मॉडल में भी यही तकनीक मिलती है, तो यूजर चार्जिंग का इंतजार किए बिना बैटरी बदलकर तुरंत सफर जारी रख सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके पास घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस पर अभी सस्पेंस
फिलहाल यमाहा ने बैटरी क्षमता, चार्जिंग टाइम, रेंज, मोटर आउटपुट या टॉप स्पीड जैसी किसी भी तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। यानी अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह स्कूटर किस सेगमेंट में आएगी या कितनी दूरी तय कर सकेगी।
क्या भारत में होगी लॉन्च?
- कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्च टाइमलाइन या आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सिर्फ पेटेंट फाइलिंग के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि मॉडल जल्द बाजार में आएगा, क्योंकि कई कंपनियां प्रोडक्ट लॉन्च से काफी पहले डिजाइन पेटेंट करा देती हैं।
- हालांकि लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामने आई पेटेंट इमेज यह जरूर संकेत देती है कि यमाहा ग्लोबल मार्केट के लिए नई इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है।
- भारत दुनिया के सबसे बड़े टू-व्हीलर बाजारों में शामिल है, इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी की EV रणनीति में भारतीय बाजार की अहम भूमिका हो सकती है। आने वाले समय में टेस्टिंग और डेवलपमेंट के साथ इस स्कूटर से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।