फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha: यामाहा ने हाइब्रिड स्कूटर मॉडल्स पर किया कैशबैक ऑफर का एलान, इन राज्यों में मिल रहा है फायदा

Wed, 09 Feb 2022 01:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने बुधवार को देश के कई राज्यों में चुनिंदा हाइब्रिड स्कूटर मॉडल पर कैशबैक ऑफर का एलान किया।
विज्ञापन
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के राज्यों में चुनिंदा हाइब्रिड स्कूटर मॉडल पर कैशबैक ऑफर का एलान किया। Yamaha ने घोषणा की है कि यह ऑफर Fascino 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Fi Hybrid पर फरवरी के पूरे महीने तक मान्य हैं।
विज्ञापन


कितना मिल रहा है कैशबैक
  • असम, नॉर्थ-ईस्ट और पश्चिम बंगाल में Fascino 125 Fi Hybrid स्कूटर पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिलेगा। 
  • महाराष्ट्र में Fascino 125 Fi Hybrid और Ray ZR 125 Fi Hybrid स्कूटर पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। 
  • जबकि तमिलनाडु में Fascino 125 Fi Hybrid और Ray ZR 125 Fi Hybrid स्कूटर पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
इंजन और पावर
यामाहा हाइब्रिड स्कूटर मॉडल में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड (एफआई), 125cc ब्लू कोर इंजन मिलता है। यह इंजन 6,500 rpm पर 8.2 PS का पावर और 5,000 rpm पर 10.3 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

शानदार फीचर्स
हाइब्रिड यामाहा स्कूटर हाइब्रिड पावर असिस्ट टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट मोटर जेनरेटर (एसएमजी) सिस्टम, क्वाइट इंजन स्टार्ट सिस्टम और ऑटोमैटिक स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये स्कूटर मॉडल साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ स्विच से भी लैस हैं, जो भारत में सभी यामाहा दोपहिया वाहनों में स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाला अनिवार्य फीचर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें