मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। इन बाइक्स में कंपनी की ओर से कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इनमें क्या फीचर्स कंपनी दे सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी दो पहिया वाहन निर्माता यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक बाइक को फिर से लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिन दो बाइक्स को पहले लॉन्च किया जाएगा, उनमें आर3 और एमटी03 शामिल हैं। इनके अलावा भी कंपनी और बाइक्स को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से जिन दो बाइक्स को पहले लाया जा सकता है, उनमें आर3 और एमटी03 होंगी। इन बाइक्स में से आर3 फुली फेयर्ड बाइक होगी जबकि एमटी03 एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर लुक के साथ भारतीय बाजार में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस मिलेगा। इसके साथ ही इनमें यूएसडी फॉर्क्स, ज्यादा ऊंची सीट, बेहतरीन राइड क्वालिटी, ड्यूल एलईडी हैडलैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर, एलईडी लाइट, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही बाइक्स में 300 सीसी का इंजन मिलेगा। यह इंजन लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित होगा। इस इंजन से बाइक्स को 41.4 बीएचपी और 29.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। दोनों ही बाइक्स को छह स्पीड के गियरबॉक्स के साथ लाया जाएगा। दोनों ही बाइक्स में आगे और पीछे के पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे, जिससे सुरक्षा और बेहतर होगी। भारतीय बाजार में इन दोनों बाइक्स के लॉन्च के बाद इनका मुकाबला, टीवीएस, हीरो, बजाज, केटीएम, कावासाकी जैसी कंपनियों की बाइक्स से होगा। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, केटीएम 390, कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स के साथ होगा। कंपनी की ओर से अभी बाइक्स के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों बाइक्स को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इनकी कीमत भी अन्य कंपनियों की बाइक्स के मुकाबले आकर्षक रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर3 की एक्स शोरुम कीमत 3-3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है और एमटी03 की एक्स शोरुम कीमत को करीब तीन लाख तक रखा जा सकता है।