For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
कंपनी ने एफजेड सीरीज की नई एक्स बाइक को भी लॉन्च किया। इस बाइक को उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो छोटे-छोटे ब्रेक के दौरान कम दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं। बाइक का डिजाइन रेट्रो बाइक्स की तरह रखा गया है और इसमें 149 सीसी फ्यूल इंजेक्टिड इंजन दिया है। बाइक में भी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें यमाहा मोबाइल कनेक्ट, गोल्डन कलर्ड अलॉय व्हील्स, ब्राइट एलईडी टाइप टर्न इंडीकेटर्स, बाई-फंक्शन एलईडी हेडलाइट्स के साथ डीआरएल, एलईडी टेललाइट, मेटल टैंक कवर, मेटल साइड कवर, एलसीडी मीटर, मेटल अंडर काउल, टू-लेवल सीट, मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर सॉकेट, कॉल अलर्ट, एसएमएस और ई-मेल अलर्ट, एप कनेक्टिविटी स्टेटस, फोन बैटरी लेवल स्टेटस जैसे फीचर्स है। इसके अलावा फ्यूल कंजम्प्शन चेक, रैंकिंग, लास्ट पार्किंग लोकेशन, मॉलफ्ंक्शन नोटिफिकेशन, मेंटिनेंस रिकमेंडेशन, रेव डैशबोर्ड की जानकारी को मोबाइल पर देखा जा सकता है। बाइक में टैलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ फ्रंट फोर्क बूट्स दिए हैं। बाइक को डॉर्क मैट ब्लू ( 1.37 लाख रुपये-दिल्ली), मैट कॉपर, मैट ब्लैक (1.36 लाख रुपये-दिल्ली) की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान