फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha EC-06: यामाहा ईसी-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और मोटर स्पेसिफिकेशन्स

Mon, 02 Feb 2026 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया यामाहा ने EC-06 को लॉन्च करके औपचारिक रूप से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। यह भारतीय बाजार के लिए उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
विज्ञापन
Yamaha EC-06 Electric Scooter - फोटो : Yamaha Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha (यामाहा) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च कर दी है। शुरुआत में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में कंपनी के प्रीमियम ब्लू स्क्वैयर डीलरशिप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह स्कूटर River Indie के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भारत में यामाहा की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की आधिकारिक एंट्री मानी जा रही है।

विज्ञापन

 

बैटरी, मोटर और रेंज
Yamaha EC-06 में 4kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे इंटीरियर परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (IPMSM) के साथ जोड़ा गया है।
यह सेटअप:

  • 6.7kW की पीक पावर
  • 26Nm का टॉर्क
  • 79 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड

देता करता है।स्कूटर को साधारण घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 169 किमी की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करती है, जो शहरी उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Budget 2026-27: सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक वाहन! लिथियम-आयन सेल पर कस्टम ड्यूटी में छूट का एलान

डिजाइन और हार्डवेयर
लॉन्च के समय Yamaha EC-06 को सिर्फ ब्लूइश व्हाइट कलर में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर को भारत में डिजाइन किया गया है, लेकिन इसकी अपील वैश्विक ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

हार्डवेयर की बात करें तो:

  • आगे और पीछे 200mm डिस्क ब्रेक
  • कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS)
  • बेहतर विजिबिलिटी के लिए LED हेडलैंप और टेललैंप

दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम और सुरक्षित बनाते हैं।
 

फीचर्स और राइडिंग मोड्स
Yamaha EC-06 में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं:

  • इको
  • स्टैंडर्ड
  • पावर

ये मोड्स राइडर को जरूरत के हिसाब से एफिशिएंसी या परफॉर्मेंस चुनने की सुविधा देते हैं।
इसके अलावा, तंग जगहों में स्कूटर मोड़ने के लिए रिवर्स मोड भी दिया गया है।

सस्पेंशन सेटअप में:

  • आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स (हाइड्रॉलिक डैम्पर्स के साथ)
  • पीछे कॉइल स्प्रिंग

शामिल हैं।

स्कूटर में कलर्ड LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस, राइडिंग मोड और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से फास्टैग का नया नियम लागू, वाहन चालकों को बड़ी राहत

विज्ञापन

कीमत और मुकाबला 
Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है।
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला:

  • River Indie (रिवर इंडी)
  • Ather 450X (एथर 450X)
  • Ola S1 Pro (ओला S1 प्रो)
  • Suzuki e-Access (सुजुकी ई-एक्सेस)

जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से माना जा रहा है।

शहरी ग्राहकों को करती है लक्ष्य
Yamaha EC-06 के लॉन्च के साथ यामाहा ने भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश की है। लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के साथ यह स्कूटर शहरी ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें