आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपनी गाड़ी पार्क करने के बाद उसके दोनों वाइपर को शीशे से ऊपर उठाकर खड़ा कर देते हैं। कई लोगों को यह अजीब लगता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? लेकिन सच मानिए, इसके पीछे एक बहुत ही समझदारी वाला कारण छिपा है।
दरअसल, गर्मी के मौसम में जब हम गाड़ी को खुली धूप में खड़ी करते हैं, तो सामने वाला शीशा भट्टी की तरह तपने लगता है। तेज धूप के कारण शीशे का तापमान 60 से 70 डिग्री तक पहुंच जाता है, जो बाहर के तापमान से कहीं ज्यादा होता है।
वाइपर के ब्लेड बहुत ही नाजुक और मुलायम रबर से बने होते हैं। जब ये रबर उबलते हुए गर्म शीशे पर लगातार चिपके रहते हैं, तो ये धीरे-धीरे पिघलने लगते हैं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तेज धूप का असर सिर्फ वाइपर पर ही नहीं होता। कार के दरवाजों पर लगी रबर सील और टायर जैसे रबर वाले पार्ट्स भी ज्यादा गर्मी में सख्त होकर जल्दी खराब होने लगते हैं। इसलिए गाड़ी को लगातार बिना किसी सेफ्टी के धूप में खड़ा करने से मेंटेनेंस का खर्च बढ़ सकता है।
अगर आपको भी अपनी कार धूप में खड़ी करनी पड़ती है, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें:
कार की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ उसकी लाइफ बढ़ा सकते हैं, बल्कि सर्विसिंग पर होने वाले फालतू खर्च से भी बच सकते हैं। अगली बार धूप में कार पार्क करें, तो वाइपर उठाना न भूलें।