फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitrogen Vs Normal Air: सामान्य हवा की जगह टायर में क्यों भरवानी चाहिए नाइट्रोजन, जानें क्या होते हैं फायदे

Sun, 25 Sep 2022 01:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के टायर में आमतौर पर सामान्य हवा भरवाई जाती है लेकिन अब पेट्रोल पंप पर नाइट्रोजन हवा का ऑप्शन भी मिलता है। सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन कैसे बेहतर होती है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
नाइट्रोजन गैस के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
अबकी बार अगर आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बाद हवा भरवाएं संभव है कि वहां आपको नाइट्रोजन गैस का ऑप्शन भी मिल जाए। जानकारों के मुताबिक सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन डलवाने से कई फायदे होते हैं। क्या आपको भी सामान्य हवा के मुकाबले अपनी कार में नाइट्रोजन डलवानी चाहिए। इस सवाल का जवाब हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में होती है फायदेमंद

2 of 5
नाइट्रोजन गैस के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य हवा के मुकाबले नाइट्रोजन गैस गर्मियों में टायर को ज्यादा ठंडा रखने में मदद करती है। ऐसे में अगर कार ज्यादा चल रही है तो टायर गर्म हो जाते हैं जिससे टायर की उम्र भी कम हो जाती है लेकिन अगर कार के टायर में नाइट्रोजन है तो ये कार के टायर को ठंडा रखती है जिससे टायर की उम्र भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन

टायर रिम को भी होता है फायदा

3 of 5
नाइट्रोजन गैस के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
सामान्य हवा में ऑक्सीजन ज्यादा होने से नमी भी ज्यादा होती है। टायर के रिम धातु के होते हैं और नमी ज्यादा होने के कारण टायर के रिम को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर आप अपनी कार के टायर में नाइट्रोजन डलवाते हैं तो इसका फायदा ये होता है कि इसमें ऑक्सीजन नहीं होती जिस कारण नमी भी नहीं होती और टायर के रिम को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाती।

बार-बार हवा कम ज्यादा होने से छुटकारा

4 of 5
टायर में नाइट्रोजन गैस - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट्रोजन गैस डलवाने से कार में बार-बार हवा कम या ज्यादा होने की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है। टायर रबड़ के बने होते हैं जिस कारण ये कम फैलती है और टायर में प्रैशर ज्यादा नहीं होता लेकिन सामान्य हवा गर्मियों में फैलती है और सर्दियों में एकत्रित हो जाती है जिससे बार-बार हवा कम या ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री में नहीं मिलती हवा

5 of 5
नाइट्रोजन गैस के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
नाइट्रोजन गैस के फायदे हैं इसलिए इसे फ्री में नहीं भरा जाता। इसे भरने के लिए प्रति टायर 25 से 30 रुपये तक लिए जाते हैं और टॉप-अप करने के लिए 10 रुपये प्रति टायर देने पड़ते हैं वहीं सामान्य हवा को फ्री में भरा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें