सफर के दौरान यदि कार का टायर पंक्चर हो जाता है तब स्पेयर टायर (स्टेपनी) का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि यह टायर अक्सर रेगुलर टायर की तुलना में छोटा होता है? दरअसल, कार कंपनिया स्पेयर टायर को आधा से एक इंच तक छोटा बनाती हैं। इसके पीछे कई तकनीकी कारण होते हैं। आइए जानते हैं इसे छोटा बनाए जाने के क्या कारण हैं।
वजन और जगह बचाने के लिए होता है छोटा टायर
Car Tyre
- फोटो : Freepik
स्पेयर टायर को हल्का और छोटा रखने का मुख्य कारण कार के कुल वजन को कम करना और जगह बचाना है। जब टायर का वजन कम होता है, तो कार का माइलेज बेहतर रहता है और ईंधन की बचत होती है। इसके अलावा, छोटे आकार के कारण यह गाड़ी में कम जगह घेरता है, जिससे अन्य जरूरी सामान रखने के लिए अधिक स्पेस मिलती है।
सीमित दूरी के लिए बनाया जाता है स्पेयर टायर
Car Tyre
- फोटो : Adobe Stock
स्पेयर टायर को सिर्फ आपात स्थिति के लिए डिजाइन किया जाता है। यह स्थायी टायर की तरह रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसे केवल कुछ किलोमीटर तक चलाने की सलाह दी जाती है, ताकि कार मालिक नजदीकी सर्विस सेंटर तक पहुंचकर अपने रेगुलर टायर को सही करा सकें।
उत्पादन लागत को करता है कम
उत्पादन लागत को करता है कम
- फोटो : Freepik
कार में मिलने वाला हर एक कंपोनेंट उत्पादन लागत को प्रभावित करता है। ऑटोमोबाइल कंपनियां कार की कीमत को किफायती बनाने के लिए स्पेयर टायर जैसे कंपोनेंट को छोटा और हल्का डिजाइन करती हैं।
ड्राइविंग परफॉर्मेंस में बदलाव
Car Traction Control
- फोटो : Adobe Stock
स्पेयर टायर छोटा और हल्का होने के कारण इसे लगाने के बाद गाड़ी के संतुलन और ड्राइविंग परफॉर्मेंस में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा असर नहीं डालता क्योंकि इसे केवल सीमित दूरी के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।