फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में किस पैसेंजर वाहन को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक?: टाटा की बिक्री में 23% की बढ़त, जानें सभी के आंकड़े

Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टाटा की कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी।
  • घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 21 प्रतिशत बढी।
  • अंतरराष्ट्रीय बिक्री में 852 प्रतिशत का उछाल।
  • फिलहाल सिर्फ टाटा के आंकड़े आए सामने
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने अक्तूबर 2026 की बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 यूनिट गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही इसके ईवी बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक सभी कंपनियों के पीवी सेल्स के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी हो सकता है कि किस कंपनी की पैसेंजर वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा रही। आइए अब टाटा मोटर्स की अक्तूबर बिक्री रिपोर्ट के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन


अक्तूबर में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 23% बढ़ी

  • टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अक्तूबर 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 75,426 यूनिट गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्तूबर 2025 में कंपनी ने 61,295 यूनिट बेची थीं। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
  • यह आंकड़ा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल बिक्री को मिलाकर है। अक्तूबर में कंपनी ने दोनों बाजारों में पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।


 

घरेलू बाजार में 21% बढ़ी पैसेंजर व्हीकल बिक्री

  • घरेलू बाजार में भी टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्तूबर 2026 में कंपनी ने 73,894 यूनिट गाड़ियां बेचीं, जबकि अक्तूबर 2025 में यह आंकड़ा 61,134 यूनिट था।
  • इस तरह घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी की कुल बिक्री में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसी रही बिक्री?

  • ग्लोबल मार्केट में भी टाटा मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी ने विदेशों में 1,532 यूनिट गाड़ियों की बिक्री दर्ज की। पिछले साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 161 यूनिट था।
  • इस तरह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 852 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, घरेलू बाजार के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय बिक्री की संख्या अभी काफी कम रही।

क्या ईवी सेगमेंट में भी आया उछाल?

  • अक्तूबर में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कंपनी ने इस महीने 16,244 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे।
  • अक्तूबर 2025 में कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 9,286 यूनिट थी। इस तरह एक साल में ईवी बिक्री 75 प्रतिशत बढ़ गई। यह आंकड़ा दिखाता है कि कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।

अक्तूबर में कौन-सी पैसेंजर व्हीकल कंपनी रही बेस्ट?

विज्ञापन

अक्तूबर में किस कंपनी की पैसेंजर गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकीं, इसका पता दूसरी ऑटो कंपनियों की बिक्री रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपने अक्तूबर 2026 के आंकड़े जारी किए हैं।
इसलिए अभी टाटा की बिक्री की तुलना दूसरी कंपनियों से करके किसी एक को अक्तूबर का सबसे ज्यादा बिकने वाला पैसेंजर व्हीकल ब्रांड कहना सही नहीं होगा। जैसे-जैसे दूसरी कंपनियों के बिक्री आंकड़े सामने आएंगे, वैसे-वैसे अक्तूबर की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें