अक्तूबर 2026 ऑटो सेल्स रिपोर्ट
- फोटो : एआई जनरेटेड
त्योहारी सीजन के दौरान अक्तूबर में ऑटोमोबाइल कंपनियों के बिक्री आंकड़े सामने आ गए हैं। इस महीने ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अब तक सबसे ज्यादा मासिक कुल बिक्री दर्ज की है। कंपनी की कुल बिक्री में सलाना आधार पर 17.7% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहन कारोबार VECV की बिक्री में भी करीब 35 प्रतिशत का उछाल आया है। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री बढ़ी, लेकिन पैसेंजर वाहनों की बिक्री में बढ़त सीमित रही।
इसके अलावा एस्कॉर्ट्स कुबोटा के लिए अक्तूबर का महीना थोड़ा कमजोर रहा और कंपनी की कुल बिक्री में दस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं अभी तक कौन-सी गाड़ियों के अक्तूबर बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं और किसकी कितनी बिक्री हुई है।
इस लेख में हम ह्यूंदै मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स और स्कॉर्ट्स कुबोटी के सेल्स रिपोर्ट की बात करेंगे...
कौन-सी गाड़ी का रहा दबदबा?
- ह्यूंदै मोटर इंडिया के लिए अक्तूबर का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान कुल 82,299 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 17.7 प्रतिशत ज्यादा है। यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मासिक कुल बिक्री है।
- घरेलू बाजार में भी ह्यूंदै की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्तूबर में कंपनी ने 62,799 यूनिट बेचीं, जो सालाना आधार पर 16.7 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, निर्यात की बात करें तो इसमें 21.1% की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 19,500 यूनिट पर पहुंच गया।
- इस तरह घरेलू बाजार और निर्यात, दोनों में बेहतर प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने अक्तूबर में अपनी मासिक कुल बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल कितनी गाड़ियां बेची?
- इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। अक्तूबर बिक्री में इसमें सलाना आधार पर नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी ने इस महीने कुल 1.31 लाख यूनिट बेचीं।
- हालांकि पैसेंजर वाहनों की बिक्री में बढ़त को लेकर थोड़ी कमी देखी गई। अक्तूबर में कंपनी की कुल पीवी बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 73,338 यूनिट हो गई। यानी कुल बिक्री में बढ़ोतरी के मुकाबले पैसेंजर वाहन सेगमेंट की रफ्तार सीमित रही।
आयशर मोटर्स का कैसा रहा हाल?
- आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहन कारोबार ह्यूंदै ने अक्तूबर में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 34.9 प्रतिशत बढ़कर 10,861 यूनिट हो गई। घरेलू बाजार में ह्यूंदै की बिक्री 36.9 प्रतिशत बढ़कर 9,676 यूनिट रही।
- वहीं, निर्यात में भी 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 911 यूनिट पर पहुंच गया घरेलू बाजार और निर्यात, दोनों में हुई बढ़ोतरी के चलते कंपनी की कुल बिक्री में करीब 35 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।
कौन-सी वाहन की बिक्री में आई गिरावट?
- जहां एक तरफ कई गाड़ियों ने अक्तूबर में शानदार बढ़त दर्ज की। वहीं, दूसरी ओर एस्कॉर्ट्स कुबोटी जैसी गाड़ियों के आंकड़े कमजोर रहे। कंपनी की कुल बिक्री सलाना आधार पर दस प्रतिशत घटकर 16,921 यूनिट रह गई।
- घरेलू बाजार में कंपनी ने 16,412 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 10.9 प्रतिशत कम हैं। हालांकि, निर्यात में कंपनी का प्रदर्शन अन्य के मुकाबले बेहतर रहा। अक्तूबर में निर्यात 35.7% बढ़कर 509 यूनिट हो गया।
- इस तरह घरेलू बिक्री में गिरावट के बावजूद कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री पर घरेलू बाजार की कमजोरी का असर देखने को मिला।
अक्तूबर में कैसा रहा ऑटो बाजार का रुख?
- विशेषज्ञ की मानें तो अक्तूबर के आंकड़ों में अलग-अलग कंपनियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कुल बिक्री का नया मासिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि आयशर मोटर्स वीईसीवी ने भी मजबूत बढ़त दर्ज की। महिंद्रा की कुल बिक्री में बढ़ोतरी हुई, लेकिन पैसेंजर वाहनों की बिक्री में यह रफ्तार कम रही। दूसरी ओर, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल और घरेलू बिक्री में गिरावट आई।
- त्योहारी सीजन के दौरान वाहन खरीदारी, ग्रामीण बाजार की मांग, कमर्शियल वाहनों की जरूरत और निर्यात जैसे कारक ऑटो कंपनियों के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। अक्तूबर के इन आंकड़ों से साफ है कि सभी कंपनियों के लिए यह महीना एक जैसा नहीं रहा।