फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Milage CNG Cars: मारुति की किस सस्ती CNG कार से मिलती है ज्यादा एवरेज, जानें बाकी कारों का क्या है हाल

Sun, 20 Nov 2022 12:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में सबसे ज्यादा सीएनजी की कारें मारुति की ओर से ऑफर की जाती हैं। इन कारों में कौन सी ऐसी कार है जो सबसे ज्यादा एवरेज देती है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मारुति की ओर से सबसे ज्यादा कारों में सीएनजी का विकल्प दिया जाता है। अगर आप भी अपने लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी की सीएनजी कार को ढूंढ रहे हैं तो हम इस खबर में सबसे ज्यादा एवरेज देने वाली पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

मारुति ऑल्टो 800

2 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति की सबसे सस्ती सीएनजी कार है ऑल्टो 800। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है। यह कार एक किलो सीएनजी में 31.59 किलोमीटर का सफर तय करती है। कंपनी की ओर से इस कार में तीन सिलेंडर का 796 सीसी का इंजन दिया जाता है जो 40.36 हॉर्स पावर और 60 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन

मारुति एस प्रेसो

3 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति की ओर से एस प्रेसो को एसयूवी जैसे डिजाइन के साथ पेश किया जाता है। 5.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में इसका एलएक्सआई सीएनजी वैरिएंट मिलता है। इस कार में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से कार को सीएनजी में 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके एवरेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 32.73 किलोमीटर तक चलती है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

ऑल्टो के10

4 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

ऑल्टो के10 का सीएनजी वैरिएंट में हाल में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई वैरिएंट में ही मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से कार को सीएनजी में 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके एवरेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 33.85 किलोमीटर तक चलती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

वैगन आर

5 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति की सबसे ज्यादा पापुलर हैचबैक है वैगन आर। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इसके सीएनजी वैरिएंट में एक लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके सीएनजी वाले एलएक्सआई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेरियो

6 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति की ओर से कुछ समय पहले ही सेलेरियो के नए अवतार को पेश किया गया है। यह कार सीएनजी में भी आती है और कंपनी की सभी सीएनजी कारों में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। इस कार को एक लीटर सीएनजी में 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें वीएक्सआई वैरिएंट में ही सीएनजी का विकल्प मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें