150cc बाइक में कितना जलेगा तेल
- फोटो : Hero Motocorp
अगर हर दिन बिना झंझट के ऑफिस जाना हो तो बाइक से बेहतर और कोई साधन नहीं है। एक 150cc बाइक में आपको अच्छी पाॅवर के साथ स्टाइलिश लुक भी मिल जाता है। अगर आपक हर दिन ऑफिस जाने के लिए 10 किलोमीटर ट्रैवल करते हैं और एक 150cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम बताएंगे की आपको महीने में कितना तेल का खर्च उठाना पड़ेगा।
आपको बता दें कि एक 150cc बाइक का औसत माइलेज 40-45 किमी/ली के आस-पास होता है। वहीं बाइक का माइलेज काफी हद तक आपके ड्राइविंग हैबिट और सड़क के कंडिशन पर भी निर्भर करता है। लेकिन बाइक को हर रोज 10 किमी चलाने पर तेल का कितना खर्च आएगा, यहां हम उसी की चर्चा करेंगे।
कितने रुपये का तेज जला देगी बाइक
अगर आप हर दिन बाइक को 10 किमी चलाएंगे तो 30 दिनों में बाइक 300 किलोमीटर चल जाएगी। अगर बाइक की औसत माइलेज 45 किमी/ली मान लें, तो 300 किलोमीटर चलने में बाइक 6.66 लीटर पेट्रोल जला देगी। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर मान लें तो महीने में पेट्रोल का खर्च 666 रुपये आएगा। इस हिसाब से एक दिन में पेट्रोल का खर्च 22 रुपये आएगा। यानी आप एक ऑटो से भी सस्ते किराए में 150cc बाइक से हर दिन ट्रैवल कर सकते हैं।
इन बातों पर भी निर्भर करता है बाइक का माइलेज
तेज स्पीड: अगर आप तेज स्पीड में बाइक चलाने के आदि हैं तो आपकी बाइक हमेशा कम माइलेज देगी। बाइक को 40-50 की इकोनाॅमी स्पीड में चलाने से ही अच्छी माइलेज मिलती है।
बाइक की उम्र: बाइक अगर अच्छी कंडीशन में नहीं है या ज्यादा पुरानी हो गई है तो आपको उसमें अच्छी माइलेज नहीं मिलेगी। नई फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम वाली बाइक में बेहतर माइलेज मिलती है।
टायर प्रेशर: अगर आप बाइक में एयर प्रेशन मेंटेन नहीं रखते हैं तो बाइक की माइलेज कम हो जाती है। ऐसे में इंजन पर भी दबाव बढ़ता है और पाॅवर कम हो जाती है।
रोड कंडिशन: सड़क की स्थिती अगर अच्छी न हो या रोड टूटी-फूटी हो तो बाइक की स्पीड मेंटेन नहीं रह पाती। ऐसे में माइलेज कम हो जाती है।