फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pay As You Drive Insurance: कम रनिंग वाली गाड़ियों के लिए बेस्ट है यह इंश्योरेंस, जानें कैसे काम करता है

Sun, 16 Feb 2025 11:39 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pay As You Drive Insuranc: खासतौर पर उन वाहन मालिकों के लिए फायदेमंद है, जो अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कम करते हैं और इसके बावजूद फिक्स्ड प्रीमियम भरने के झंझट से बचना चाहते हैं।
विज्ञापन
Car Insurance - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपकी कार की रनिंग कम है, लेकिन फिर भी आपको हर साल भारी-भरकम इंश्योरेंस प्रीमियम भरना पड़ता है, तो Pay As You Drive Insurance पॉलिसी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह खासतौर पर उन वाहन मालिकों के लिए फायदेमंद है, जो अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कम करते हैं और इसके बावजूद फिक्स्ड प्रीमियम भरने के झंझट से बचना चाहते हैं। इस पॉलिसी में इंश्योरेंस कंपनियां ग्राहकों को 2500, 5000 और 7000 किलोमीटर की लिमिट के हिसाब से प्लान ऑफर करती हैं, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार इंश्योरेंस का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे काम करती है यह पॉलिसी?

Car Insurance - फोटो : Freepik
Pay As You Drive Insurance पॉलिसी के तहत, कार मालिक को उसकी सालाना रनिंग के अनुसार प्रीमियम भरना होता है। अगर आपकी कार एक साल में 2500 किलोमीटर से कम चलती है, तो आप इस लिमिट के हिसाब से पॉलिसी लेकर पैसे बचा सकते हैं। इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका प्रीमियम वाहन की उपयोगिता के हिसाब से तय किया जाता है, जिससे उन लोगों को राहत मिलती है, जो गाड़ी का इस्तेमाल कम करते हैं।

किन कंपनियों के पास उपलब्ध है यह पॉलिसी?

Car Insurance - फोटो : Freepik
भारतीय बाजार में हर इंश्योरेंस कंपनी यह पॉलिसी ऑफर नहीं करती। फिलहाल, Reliance General Insurance और ICICI Lombard जैसी कुछ कंपनियां इस तरह के प्लान मुहैया करा रही हैं।

क्या हैं इसके फायदे और नुकसान?
फायदे:
कम ड्राइविंग करने वालों के लिए यह पॉलिसी फायदेमंद है, क्योंकि इससे प्रीमियम की लागत काफी हद तक घट जाती है।
जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने की सुविधा मिलती है।

नुकसान:
अगर तय किलोमीटर की सीमा पार हो जाती है और पॉलिसी को रिन्यू नहीं कराया जाता, तो इंश्योरेंस कवरेज समाप्त हो जाएगा।
2500 किलोमीटर की पॉलिसी लेने के बाद अगर रनिंग ज्यादा हो गई, तो बिना रिन्यूअल के दुर्घटना की स्थिति में क्लेम नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

क्या आपको यह पॉलिसी लेनी चाहिए?

car insurance - फोटो : Freepik
अगर आपकी गाड़ी की रनिंग लिमिटेड है और आप प्रीमियम पर खर्च कम करना चाहते हैं, तो Pay As You Drive Insurance एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसे लेने से पहले अपनी जरूरतों का सही आंकलन करना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें