फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How ABS Works: क्या होता है ABS, कैसे करता है काम, जानिए दोपहिया वाहनों में क्यों जरूरी है ये फीचर

Sat, 28 Jun 2025 01:01 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What Is ABS: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य कर दिया जाएगा, जिससे स्कूटर और बाइक राइडिंग अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
क्या है ABS? - फोटो : Bajaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने देश में टू-व्हीलर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य कर दिया जाएगा, चाहे उनकी इंजन कैपेसिटी कुछ भी हो। पहले यह नियम केवल 125cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स पर लागू था, लेकिन अब एंट्री-लेवल मॉडल्स भी इसके दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन


ABS को क्यों अनिवार्य कर रही सरकार
भारत में करीब 44% सड़क हादसे टू-व्हीलर्स से जुड़े होते हैं। वहीं, बिकने वाले लगभग 45% टू-व्हीलर्स 125cc से कम कैपेसिटी के होते हैं। अब तक इनमें सिर्फ कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया जाता था, जो आगे और पीछे दोनों ब्रेक को एकसाथ एक्टिव करता है। लेकिन ABS की तुलना में CBS कम प्रभावी होता है। सरकार का मानना है कि ABS अनिवार्य करने से हादसों में कमी आएगी और टू-व्हीलर सेफ्टी में बड़ा सुधार होगा।

क्या होता है ABS और कैसे करता है काम
एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) एक सेफ्टी फीचर है जो ब्रेक लगाते वक्त व्हील्स को लॉक होने से रोकता है। यह तकनीक खास तौर पर इमरजेंसी ब्रेकिंग या फिसलन भरी सड़कों पर कारगर होती है। ABS सेंसर व्हील की स्पीड को मॉनिटर करते हैं और ECU के जरिए ब्रेक प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। ब्रेक को झटकों में लगाने की वजह से व्हील्स लॉक नहीं होते और वाहन फिसलने से बचता है। इससे ब्रेकिंग ज्यादा कंट्रोल्ड होती है और गाड़ी जल्दी रुकती है।
विज्ञापन


नए टू-व्हीलर्स पर होगा लागू
नए नियमों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से सभी नए टू-व्हीलर्स में ABS देना अनिवार्य होगा। कुछ कंपनियों ने 125cc गाड़ियों में ABS ऑप्शनल देना शुरू भी कर दिया है। फिलहाल, Hero Xtreme 125R भारत की सबसे किफायती 125cc की ABS मोटरसाइकिल है।

कीमत पर पड़ेगा असर
नए नियम लागू होने के बाद एंट्री-लेवल बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में 5,000 रुपये से 7,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि यह एक जरूरी खर्च होगा, जो आपकी जान की सुरक्षा के लिए अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें