मार्केट में आए कई ऑप्शन
- फोटो : Yezdi
भारत में क्यों बढ़ रही है लोकप्रियता?
भारत में घूमने-फिरने और ट्रैवल का शौक रखने वालों की तादाद बढ़ी है। खासकर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग्स देखने के बाद युवाओं में एडवेंचर बाइक राइडिंग को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी गई है। लेह-लद्दाख, स्पीति वैली, अरुणाचल प्रदेश जैसे दूरस्थ और दुर्गम स्थानों तक बाइक से जाना आज एक ट्रेंड बन चुका है। इन इलाकों में केवल वही बाइकें टिकती हैं जो मजबूत, भरोसेमंद और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार हों।
यह भी पढ़ें: कार को आग का गोला बना सकती हैं ये पांच चीजें, आप भी रख रहे तो तुरंत करें बाहर
भारत में मिल रही हैं ये पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स
भारत में कई बड़ी कंपनियां एडवेंचर बाइक सेगमेंट में कदम रख चुकी हैं। अगर भारतीय बाजार में बिक रही कुछ पॉपुलर एडवेंचर मॉडल्स की बात करें तो Royal Enfield Himalayan, Hero Xpulse 200, BMW G 310 GS, KTM Adventure 250/390 और Suzuki V-Strom SX 250 जैसी बाइक्स इस सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं। इनमें अलग-अलग बजट और फीचर्स में विकल्प मौजूद हैं, जिससे हर तरह के राइडर को अपनी पसंद की बाइक मिल सकती है।