फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Volvo S60 भारत में लॉन्च, मिली 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Thu, 21 Jan 2021 06:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई 2021 S60 सेडान कार में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वॉल्वो अपने वाहनों को लेटेस्ट सुरक्षा फीचर्स के साथ पेश करता है। S60 में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
Volvo S60 - फोटो : Volvo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Volvo Car India (वॉल्वो कार इंडिया) ने अपनी ऑल-न्यू 2021 Volvo S60 (2021 वॉल्वो एस60) को भारत में लॉन्च किया है। इस कार को यूरो NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग हासिल हुई है। साथ ही इस कार में सुरक्षा टेक्नोलॉजी 90 सीरीज से ली गई है। कंपनी ने S60 सेडान की बिक्री वैश्विक बाजार में दो साल पहले ही शुरू कर दी थी। भारत में इसे अब लॉन्च किया गया है और इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं। इस कार का लुक काफी शानदार और इंजन भी दमदार है। इस सेडान कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो जाएगी। जानिए इस नई सेडान कार की डिटेल्स। 
विज्ञापन

इंजन
नई 2021 S60 सेडान कार को सिर्फ 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 190 hp का पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा नई S60 में 3 ड्राइविंग मोड्स - कम्फर्ट, ईको और डायनामिक मिलते हैं। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 

एक्सटीरियर
नई Volvo S60 का लुक काफी आकर्षक है। कार के फ्रंट में चौड़ी ग्रिल, अपडेटेड हैडलैंप्स मिलते हैं। वहीं कार के रियर में नए सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं। कार के साथ थॉर हैमर एलईडी डीआरएल भी दिए गए हैं। कार में नए 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। नई S60 की लंबाई 4761 mm, चौड़ाई 2040 mm और ऊंचाई 1431 mm है। कार का व्हीलबेस 2872 mm है। 

फीचर्स
नई 2021 वॉल्वो S60 के साथ नया 9-इंच सेंसस कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, थॉर हैमर हैडलाइट, रियर पार्क असिस्ट कैमरा, एलईडी हैडलाइट्स के साथ एक्टिव बेंडिंग लाइट्स, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम - क्लीन जोन टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और 18-इंच के 10-स्पोक ब्लैक डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
वॉल्वो अपने वाहनों को लेटेस्ट सुरक्षा फीचर्स के साथ पेश करता है। S60 में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इस कार में स्टीयरिंग सपोर्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लेन असिस्ट, ड्राइवर अलर्ट कंट्रोल, स्पीड अलर्ट, ब्रेक्स के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट और ऐसे ही कई और सुरक्षा फीचर्स दिए हैं। 
विज्ञापन

कीमत और मुकाबला
नई Volvo S60 की दिल्ली में 45.90 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश किया गया है। यानी भविष्य में कार की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। इस इंट्रोडक्टरी कीमत पर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को यह कार मिलेगी जो इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कराएंगे। कार को डीलरशिप और ऑनलाइन दोनों तरीके से बुक किया जा सकता है। भारतीय बाजार में Volvo S60 का मुकाबला BMW 3-Series, Jaguar XE, Audi A4 facelift और Mercedes-Benz C- Class से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें