फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बंद हुई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन?: कंपनी की वेबसाइट से हटाई गई एसयूवी, अब टायरोन बनी प्रीमियम विकल्प?

Sat, 07 Nov 2026 12:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी Tiguan R-Line को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है।
अप्रैल 2025 में सीबीयू रूट के जरिए भारत में लॉन्च हुई इस एसयूवी को अब कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।
हालांकि, फॉक्सवैगन ने इसे बंद करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Volkswagen Tiguan R-Line - फोटो : Volkswagen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन वाहन निर्माता फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी Tiguan R-Line (टिगुआन आर-लाइन) को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है। अप्रैल 2025 में पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू इंपोर्ट) के रूप में भारत में लॉन्च की गई यह एसयूवी कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग से बाहर हो चुकी है। हालांकि फॉक्सवैगन ने इस संबंध में अभी तक कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है। बिक्री के आंकड़ों के लिहाज से यह मॉडल कंपनी के लिए बहुत अधिक बिक्री नहीं लाता था। और इसकी अंतिम सूचीबद्ध एक्स-शोरूम कीमत 47.11 लाख रुपये थी। 

 

Tiguan R-Line को वेबसाइट से हटाने की मुख्य वजह क्या है?

Tiguan R-Line के हटने के पीछे सबसे बड़ा कारण कंपनी की ही Tayron R-Line (टायरोन आर-लाइन) की एंट्री और उसकी बेहतर पोजिशनिंग माना जा रहा है:
  • लोकल असेंबली का फायदा: टिगुआन के बाद आई टायरोन भारत में ही स्थानीय रूप से असेंबल (सीकेडी) की जाती है। इसकी टॉप-एंड कीमत 47.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो पूरी तरह से आयातित टिगुआन R-लाइन की कीमत के बेहद करीब थी।
  • ज्यादा स्पेस और 3-रो लेआउट: Tayron आकार में Tiguan से बड़ी है और इसमें 3-रो (7-सीटर) सिटिंग लेआउट मिलता है, जो Tiguan में कभी उपलब्ध नहीं था।
  • ज्यादा किफायती विकल्प (Tayron Life): फॉक्सवैगन ने हाल ही में 5-सीटर Tayron Life वेरिएंट को 41.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर इसे ग्राहकों के लिए और भी अधिक सुलभ बना दिया है। जिससे Tiguan R-Line का बाजार में बने रहना मुश्किल हो गया था। 
 

Tiguan R-Line के इंजन, पावर और फीचर्स कैसे थे?

मैकेनिकल और फीचर्स के मामले में Tiguan R-Line एक बेहद दमदार और हाई-टेक एसयूवी थी:
  • पावरट्रेन व ऑल-व्हील ड्राइव: इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से जोड़ा गया था। यही इंजन और ड्राइवट्रेन अब Tayron में भी इस्तेमाल होता है।
  • हाई-टेक केबिन: केबिन में 15-इंच का विशाल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ, 9 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते थे। हालांकि, इतने प्रीमियम सेगमेंट में होने के बावजूद इसमें पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स की कमी खलती थी। 
 

अब भारत में फॉक्सवैगन का SUV पोर्टफोलियो कैसा दिखेगा?

Tiguan R-Line के बंद होने के बाद, भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन का एसयूवी पोर्टफोलियो अब केवल दो मॉडल्स तक सीमित हो गया है:
  1. Volkswagen Taigun: यह कंपनी की मास-मार्केट सब-कॉम्पैक्ट/मिड-साइज एसयूवी के रूप में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगी।
  2. Volkswagen Tayron: यह अब ब्रांड की प्रमुख फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये से 47.74 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें