फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बनी 78.50 लाख रुपये की मर्सिडीज इलेक्ट्रिक GLC: सेकंड्स में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, कब से होगी डिलीवरी?

Sat, 07 Nov 2026 09:42 AM IST
जागृति शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क

सार

  • मर्सिडीज ने पुणे में उत्पादन शुरू किया है।
  • पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी है।
  • देशभर में 22 हजार से अधिक चार्जिंग प्वाइंट्स।
  •  कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन
मर्सिडीज इलेक्ट्रिक GLC - फोटो : mercedes-benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपने चाकण (पुणे) संयंत्र में ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक जीएलसी 400 4 मैटिक का स्थानीय उत्पादन शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में पहले मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक जीएलसी को असेंबली लाइन से रोल-आउट किया गया। यह भारत में मर्सिडीज-बेंज की पहली स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक एसयूवी है। पुणे संयंत्र अब जर्मनी के ब्रेमेन प्लांट के बाद इस मॉडल का उत्पादन करने वाला दूसरा वैश्विक केंद्र बन गया है। 

विज्ञापन


भारत में कंपनी का निवेश बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये होगा
कंपनी वर्ष 2026 में अपने विनिर्माण संचालन और डिजिटलीकरण को मजबूत करने के लिए 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। इसके साथ ही भारत में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो जाएगा। इलेक्ट्रिक जीएलसी 400 4 मैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 78.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

कब शुरू होगी डिलीवरी?
ग्राहकों को इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 के मध्य से शुरू की जाएगी। ग्राहकों को देशभर में 22,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स और 2,500 किलोवाट घंटा तक कॉम्प्लिमेंट्री चार्जिंग क्रेडिट (मुफ्त रीचार्ज) की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें