फॉक्सवैगन कंपनी इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत अपनी पहली SUV Taigun बाजार में उतारने जा रहा है। खास बात यह है नई Taigun सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। बताया जा रहा है कि यह कार Hyundai Creta और Kia Seltos से भी ज्यादा पावरफुल है। जबकि टाइगुन के पावरफुल वैरिएंट में 147 बीएचपी का पावर मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
File Photo
- फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन की Taigun अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी। इस सेगमेंट की दो पॉपुलर एसयूवी क्रेटा और सेल्टॉस के पावरफुल वैरिएंट में 138 बीएचपी पावर वाला 1.4 लीटर इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
फॉक्सवैगन
नई Volkswagen Tiguan दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आएगी। एक 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर ट्रबोचार्ज और दूसरा 1.5 लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन होगा। 1.0-लीटर वाला इंजन एसयूवी के एंट्री लेवल और मिड-लेवल वैरियंट्स में मिलेगा, जबकि 1.5-लीटर वाला इंजन टाइगुन के टॉप मॉडल में दिया जाएगा।
4 of 5
Volkswagen Taigun
- फोटो : Social Media
कंपनी का पहला इंजन टाइगुन में मिलने वाला 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।
बता दें कि 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन फिलहाल पोलो और वेंटो कारों में दिया जा रहा है। यह इंजन 110 बीएचपी का पावर और 175 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5 लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन को हाल ही में लॉन्च हुई SUV T-ROC में दिया गया है, यह इंजन 147 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में मिलेगा। फिलहाल यह इंजन Skoda Karoq में दिया जा रहा है।