भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors India (ह्यूंदै मोटर्स इंडिया) ने अपनी हैचबैक कार Elite i20 (एलीट i20) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक के साथ लॉन्च किया है। Elite i20 कंपनी की लाइन अप में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने इसे अब सिर्फ पेट्रोल और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस कार के 1.4 लीटर डीजल इंजन और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन को बंद कर दिया है। BS6 Hyundai Elite i20 में BS4 मॉडल की तरह ही शानदार फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Elite i20
इंजन
BS6 Hyundai Elite i20 में 1.2-लीटर पंट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 83hp का पावर और 114Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Elite i20 का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Honda Jazz (होंडा जैज) और Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) जैसी कारों से है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Elite i20
Magna+ वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Magna+ वेरिएंट में डुअल एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप्स, सेंट्रल लॉकिंग, ड्राइवर-पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर और प्रीटेंशनर्स, हैलोजन हेडलैंप, हैलोजन हेडलैंप्स, व्हील कवर के साथ 14 इंच के स्टील व्हील्स, बेज-ब्लैक ड्यूल-टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट्स, फिक्स्ड फ्रंट-सेंटर आर्मरेस्ट, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN ऑडियो सिस्टम, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल्स, पावर विंडो, मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 12V पावर आउटलेट और इलेक्ट्रिकली अजस्टबेल ORVM जैसे फीचर मिलते हैं।
4 of 7
Hyundai Elite i20
Sportz+ वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Sportz+ वेरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा, रियर डिफॉगर, 15-इंच अलॉय वील्ज, टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVM, रियर पार्सल ट्रे, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वॉइस रिकग्निशन और टिल्ट व टेलेस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Elite i20
Sportz+ Dual Tone वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के Sportz+ Dual Tone वेरिएंट में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम, वायरलेस चार्जिंग, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज, सैटिन रेड इंटीरियर पैक और अजस्टबेल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Elite i20
Asta (O) वेरिएंट के फीचर्स
नई BS6 Hyundai Elite i20 के टॉप वेरिएंट Asta (O) में 6-एयरबैग्स, एलईडी डीआरएल के साथ ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, कॉर्नरिंग लाइट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, कीलेस एंट्री, क्रोम आउटसाइड डोर हैंडल, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज, लेदर फिनिश स्टीयरिंग वील व गियर नॉब, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, अजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, ऑटोलिंक कनेक्टेड-कार टेक्नॉलजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वाइपर/वॉशर और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर मिलते हैं।
कीमत
रिपोर्ट के अनुसार BS6 Hyundai Elite i20 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 8.31 लाख रुपये तक जाती है। भारत में यह कार 4 वेरिएंट में- Magna+, Sportz+, Sportz+ Dual Tone और Asta (O) उतारी गई है। BS4 से BS6 मॉडल में अपग्रेड करने पर वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत 15 हजार रुपये बढ़ गई है। वेरिएंट्स के आधार पर BS6 Hyundai Elite i20 की कीमत।