बैटरी और परफॉर्मेंस कैसी है?
VinFast VF MPV 7 में 60.13 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो फ्रंट एक्सल पर लगे परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस (PMS) मोटर के साथ आता है। यह मोटर लगभग 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
यह MPV ARAI के अनुसार लगभग 517 किमी की रेंज देती है। कंपनी के अनुसार यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है।
चार्जिंग के मामले में, यह 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक मात्र 30 मिनट में चार्ज हो सकती है।
एक्सटीरियर डिजाइन में क्या खास है?
VF MPV 7 का एक्सटीरियर VinFast की सिग्नेचर डिजाइन भाषा पर आधारित है। इसमें फ्रंट में स्लिक LED DRLs दिए गए हैं, जबकि हेडलैंप और कॉर्नरिंग लैंप बंपर के किनारों पर वर्टिकल स्टैक में लगे हैं।
इसके अलावा ब्लैक-आउट लोअर ग्रिल और लोअर लिप भी दी गई है।
इसमें बॉडी-कलर्ड ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।
MPV में 19-इंच अलॉय व्हील्स, पुल-टाइप डोर हैंडल्स और रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के साथ ‘VF MPV 7’ बैजिंग दी गई है।
साइज और बूट स्पेस कितना है?
इस MPV की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,840 मिमी है।
तीनों रो सीट्स के साथ बूट स्पेस 126 लीटर है।
थर्ड रो फोल्ड करने पर बूट स्पेस लगभग 500 लीटर तक बढ़ जाता है। और सेकेंड व थर्ड रो फोल्ड करने पर करीब 1,240 लीटर तक पहुंच जाता है।
इंटीरियर और फीचर्स में क्या मिलता है?
VF MPV 7 में दो ड्यूल-टोन लेदरेट इंटीरियर ऑप्शन- ब्लैक-ब्राउन और ऑल-ब्लैक मिलते हैं।
इसमें D-कट लेदरेट स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जो टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल है। साथ ही चारों पावर विंडोज वन-टच अप-डाउन फीचर के साथ आती हैं।
इसमें पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया है, बल्कि 10.1-इंच का फ्लोटिंग डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट है।
सेंटर कंसोल में कोई फिजिकल बटन नहीं है। यानी एसी कंट्रोल्स भी स्क्रीन में ही इंटीग्रेटेड हैं।
और कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं?
इस इलेक्ट्रिक MPV में रियर AC वेंट्स, VIVI AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट, फ्रंट आर्मरेस्ट, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सेकेंड रो के लिए चार्जिंग पोर्ट्स, तीन ड्राइविंग मोड (Eco, Normal, Sport), तीन लेवल की रिजनरेटिव ब्रेकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सिंगल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बेजल-लेस IRVM, PM 2.5 एयर फिल्टर और 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा थिएटर-स्टाइल सीटिंग, थर्ड रो में 50:50 स्प्लिट और सेकेंड रो में 60:40 स्प्लिट सीट्स भी दी गई हैं।
कंपनी क्या अतिरिक्त ऑफर दे रही है?
कंपनी इस MPV के साथ कई आकर्षक ऑफर दे रही है। जिनमें 3 साल की फ्री मेंटेनेंस, 7 साल की व्हीकल वारंटी, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस और 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग शामिल है।
इसके अलावा 75 प्रतिशत तक अश्योर्ड बायबैक वैल्यू और ICE वाहन रखने वाले ग्राहकों के लिए ट्रांजिशन बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।