BaaS स्कीम से कीमत हुई कम
Vida VX2 की शुरुआती कीमत करीब एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लेकिन अगर ग्राहक BaaS यानी 'बैटरी एज ए सर्विस' स्कीम को चुनते हैं, तो कीमत घटकर करीब 60 हजार रुपये (VX2 Go वेरिएंट) हो जाती है। वहीं, VX2 Plus वेरिएंट की कीमत इस स्कीम के तहत करीब 65 हजार रुपये है। BaaS स्कीम में ग्राहक को बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं होती, बल्कि वह उसे किराए पर लेते हैं। इसके तहत चलने का खर्च 96 पैसे प्रति किलोमीटर पड़ता है। जो कि शहर के रोजाना के सफर के हिसाब से एक किफायती विकल्प बन सकता है।
यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: हर दिन टोल भरने से मिले छुटकारा, जानें फास्टैग सालाना पास क्या है, किसके लिए है, और कैसे करें एक्टिवेट
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में Vida VX2 बेहद कॉम्पैक्ट है। यह दिखने में ज्यादा स्टाइलिश या स्पोर्टी तो नहीं है, लेकिन इसकी डिजाइन रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फ्रंट में डुअल LED हेडलाइट सेटअप है जिसमें DRL भी इंटीग्रेटेड हैं, जैसे Vida V2 में देखने को मिला था। इसके हैंडलबार में LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं और पीछे की तरफ LED टेललाइट है। स्कूटर में एक TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है जो स्पीड, बैटरी चार्ज जैसे जरूरी आंकड़े दिखाता है।
कलर ऑप्शन
VX2 कुल सात रंगों में आता है। जिसमें नेक्सस ब्लू, मेटैलिक ग्रे, मैट व्हाइट, ऑटम ऑरेंज, मैट लाइम, पर्ल ब्लैक और पर्ल रेड जैसे रंग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - Monsoon Car Care Tips: बारिश का मौसम शुरू, अब कार की देखभाल है जरूरी, मानसून में जरूरी मेंटेनेंस टिप्स
वेरिएंट, बैटरी और रेंज
Vida VX2 दो वेरिएंट्स में आता है - VX2 Go और VX2 Plus. VX2 Go वेरिएंट में 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है जो एक बार चार्ज करने पर IDC के हिसाब से 92 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
दूसरी ओर, VX2 Plus वेरिएंट में दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 3.4 kWh है। इसकी रेंज 142 किलोमीटर तक जाती है और यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 1 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जबकि सामान्य चार्जर से यही काम 6 घंटे में होता है। साथ ही ये स्कूटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 3.1 सेकंड में पकड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: हुआवेई ने पेश की नई ईवी बैटरी तकनीक, 3,000 किमी की रेंज और सिर्फ 5 मिनट में फुल चार्ज का दावा
प्रैक्टिकल डिजाइन
Vida VX2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह शहर में रोजमर्रा की आवाजाही के लिए एक किफायती और उपयोगी विकल्प साबित हो सके। इसमें 33.2 लीटर का अंडरसीट बूट स्पेस दिया गया है। जिसमें बैग, डिब्बे, बोतलें आदि आसानी से रखी जा सकती हैं। आगे की तरफ एक छोटा स्टोरेज कंपार्टमेंट (फ्रंक) भी है जहां चाबी, चार्जर या केबल वगैरह आराम से रखे जा सकते हैं। इसकी लंबी सीट दो लोगों के लिए पर्याप्त जगह देती है, जिससे राइड और भी आरामदायक हो जाती है।
यह भी पढ़ें - DCT SUV: मैनुअल गियर वाली कारों से हो गई है थकान? ये हैं DCT गियरबॉक्स वाली कुछ बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी
यह भी पढ़ें - Second Hand Cars: क्या पुरानी कार खरीदना बहुत रिस्की है? नए खरीदारों ने क्यों कहा 'ना', रिपोर्ट से खुलासा