फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vida V2: विडा V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फुल चार्ज में 165 किमी रेंज का वादा, कीमत 96,000 रुपये से शुरू

Wed, 04 Dec 2024 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida (विडा) ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई V2 रेंज लॉन्च की है। नया विडा V2, V1 ई-स्कूटर लाइनअप का अपग्रेडेड वर्जन है और यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida (विडा) ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई V2 रेंज लॉन्च की है। नया विडा V2, V1 ई-स्कूटर लाइनअप का अपग्रेडेड वर्जन है और यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा: लाइट, प्लस और प्रो। Vida V2 Lite (विडा V2 लाइट) की कीमत 96,000 रुपये है। वहीं, Vida V2 Plus (V2 प्लस) की कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है। जबकि, Vida V2 Pro (V2 प्रो) की कीमत 1.35 लाख रुपये तय की गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, देखने में अंतर बहुत कम हैं और विडा V2 लगभग V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसा ही है। इसमें आपको दो नए रंग विकल्प मिलते हैं - मैट नेक्सस ब्लू-ग्रे और ग्लॉसी स्पोर्ट्स रेड, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर को ताजा फील देता है। 

विडा V2: बैटरी पावर और रेंज
विडा V2 लाइट इस लाइनअप में सबसे किफायती पेशकश है। यह 2.2 kWh बैटरी पैक के साथ आता है जो एक बार चार्ज करने पर 94 किलोमीटर (IDC) की रेंज का वादा करता है। प्लस और प्रो ट्रिम्स के साथ विडा परिवार में शामिल होने वाला यह एक बिल्कुल नया वेरिएंट भी है। V2 लाइट की कम टॉप स्पीड 69 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह दो राइडिंग मोड-राइड और इको के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो यह ज्यादा महंगे वेरिएंट के समान ही है। जिसमें 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले शामिल है।

Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
V2 Plus में 3.44 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 143 किलोमीटर की रेंज का वादा करता है। वहीं, V2 Pro में 3.94 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो फुल चार्जिंग पर अधिकतम 165 किलोमीटर की रेंज का वादा करता है। V2 रेंज में रिमूवेबल (हटाने योग्य) बैटरी पैक हैं। और इन्हें लगभग छह घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

विडा V2: मोटर पावर और स्पीड
इसमें पावर स्विंगआर्म-माउंटेड PMS मोटर से आती है जो 6 kW (8 bhp) और 26 Nm का पीक टॉर्क विकसित करती है। V2 प्लस और प्रो में चार राइडिंग मोड हैं - इको, राइड, स्पोर्ट और कस्टम। V2 प्लस की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है, जबकि V2 प्रो की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। 

Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
विडा V2 के फीचर्स
अन्य फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। हीरो का कहना है कि V2 के ग्राहक देश भर के 250 से ज्यादा शहरों में फैले ब्रांड के 3,100 चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वारंटी
इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टैंडर्ड तौर पर 5 वर्ष/50,000 किमी वारंटी के साथ आता है। जबकि बैटरी पैक को 3-वर्ष/30,000 किमी वारंटी मिलती है।
विज्ञापन

मुकाबला
नया विडा V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज्टा, आईक्यूब और चेतक के अलावा, एम्पीयर नेक्सस जैसे ईवी को टक्कर देगा। इसके साथ-साथ यह नई होंडा एक्टिवा e: को भी टक्कर देगा, जिसमें स्वैपेबल बैटरी मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें