ऐसे में अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अब किसी भी तरह की गाड़ी में व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स को अवैध तौर लगाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। साथ ही ऐसा करने पर वाहन चालक को कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना होगा।
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गुजरात सरकार के परिवहन विभाग की तरफ से ऐसा कदम उठाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन वाहन मालिकों ने अपने वाहन में व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स को इंस्टाल करवाया है, उन्हें जुर्माने का सामना करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद आरटीओ ने अवैध तौर पर व्हाइट एलईडी हैडलाइट्स लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ ये अभियान शुरू किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट एलईडी हैडलाइट की चमक बहुत अधिक होती है। ऐसे में उल्टी तरफ से आने वाले वाहनों के लिए व्हाइट एलईडी हैडलाइट काफी खतरनाक साबित होती है। व्हाइट लाइट उल्टी साइड से आने वाले ड्राइवर को देखने के लिए नजर को कमजोर कर देती है। ऐसे में दोनों वाहनों में टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसे में अहमदाबाद आरटीओ के तहत आने वाले सभी आरटीओ को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वाहनों में व्हाइट एलईडी हैडलाइट की वजह से हादसों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग को वाहनों में अवैध व्हाइट एलईडी हैडलाइट के इस्तेमाल की कई शिकायते मिली हैं।