आम बजट 2023 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और बड़ी घोषणा की है। जिससे ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा। बजट में दौरान वित्त मंत्री ने क्या घोषणा की। आइए जानते हैं।
बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर के लिए एक बड़ी घोषणा की। सरकार के इस फैसले से ऑटोमोबाइल उद्योग को आने वाले समय में बड़ा फायदा होगा। हम इस खबर में जानकारी दे रहे हैं कि सरकार की ओर से इस बजट में ऑटो उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्या अहम घोषणा की गई।
विज्ञापन
बजट में हुई अहम घोषणा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए ऑटो उद्योग के लिए एक बड़ी अहम घोषणा की। उन्होंने पुराने वाहनों को बदलने को लेकर इस बजट में घोषणा की गई कि सरकार की ओर से पुराने हो चुके वाहनों को बदलने के लिए र्प्याप्त धन की व्यवस्था इस बजट में की गई है। हालांकि बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि सरकार की ओर से पुराने वाहनों को हटाने और नए वाहनों को खरीदने के लिए कितनी रकम बजट में आवंटित की गई है।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हमने केंद्र सरकार के पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए पर्याप्त धन आवंटित किया है। पुराने वाहनों और पुरानी एंबुलेंस को बदलने में राज्यों की मदद की जाएगी।
बजट में वित्त मंत्री की इस घोषणा से ऑटो सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। सरकार के पुराने वाहनों को लगातार हटाने के कारण राज्यों और केंद्र सरकार के सभी विभागों में लगातार नए वाहनों की जरूरत रहेगी। ऐसे में मंत्रालयों और विभागों को पुराने हो रहे वाहनों की जगह नए वाहनों को खरीदना होगा, जो ऑटो सेक्टर के लिए फायदेमंद साबित होगा। साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण देश में सभी वाहन निर्माताओं को बड़ा नुकसान हुआ था। जिसके बाद ऑटो सेक्टर लगातार सरकार से कई तरह की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार के इस फैसले से लाखों की संख्या में नए वाहनों की जरूरत होगी।
केंद्र और राज्यों के स्वामित्व में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं जो काफी पुराने हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र और राज्यों के पास ऐसे वाहनों की संख्या करीब नौ लाख के आस-पास है। पुराने होने के कारण सरकार इन्हें स्क्रैप करेगी और नए वाहनों को कई चरणों में खरीदेगी।
हाइड्रोजन कार के साथ नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार जिस तरह से बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च को कम करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सरकार के इस कदम से पर्यावरण को भी फायदा होगा। पुराने हो चुके वाहन नए वाहनों की तुलना में कम एवरेज देते हैं और पुरानी तकनीक के कारण ज्यादा प्रदूषण करते हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। लेकिन नई तकनीक वाले नए वाहनों के उपयोग से ईंधन की खपत भी कम होगी और ज्यादा एवरेज मिलने के कारण प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकेगी।