सड़क यातायात नियमों को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है। इसके लिए अब हाईटेक एआई कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ये तो आपको पता ही होगा कि सड़क पर नियमों का पालन न करने पर चालक का भारी जुर्माना होता है। हालांकि, काफी ड्राइवर कैमरे वाले चालान से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट को अलग-अलग तरीके से छुपाने की कोशिश करते हैं। कई ड्राइवर गाड़ी की नंबर प्लेट को छुपाने के लिए उस पर कुछ टैप या फिर कुछ ऐसा चिपका देते हैं कि वाहन की नंबर प्लेट सही तरीके से दिखाई नहीं देती है।
देश की कई सड़कों पर हाईटेक कैमरे लगे हुए हैं, जो कि नियमों के उल्लंघन करने पर दूर से ही गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैम कर लेते हैं और इससे गाड़ी का नंबर कैमरे के जरिए ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच जाता है। ऐसे में जब नंबर प्लेट पर सही से अक्षर नजर ही नहीं आएंगे तो इससे वाहन की सही जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंचती है।
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अगर गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाती है. या फिर वाहन पर किसी डिजाइन वाली नंबर प्लेट लगाई गई है तो ड्राइवर का मोटा चालान कट सकता है। मोटर वाहन नियमों के अनुसार, वाहन के नंबर प्लेट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या नंबर छुपाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।