फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imported Cars: चीन की अमेरिका और ईयू पर पलटवार की तैयारी! आयातित कारों पर लगा सकता है 25 प्रतिशत शुल्क

Wed, 22 May 2024 03:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया में एक तरफ अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (ईयू) और दूसरी तरफ चीन के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने वाला है। खबरों के अनुसार चीन बड़े इंजन वाली आयातित कारों पर 25 प्रतिशत का लेवी लगाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
Maserati Electric SUV Car - फोटो : Bridgestone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में एक तरफ अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (ईयू) और दूसरी तरफ चीन के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने वाला है। खबरों के अनुसार चीन बड़े इंजन वाली आयातित कारों पर 25 प्रतिशत का लेवी लगाने पर विचार कर रहा है। यह संभावित जवाबी कार्रवाई जो बाइडन प्रशासन के अमेरिका में आने वाले चीनी सामानों (इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित) पर शुल्क बढ़ाने के फैसले के कारण हो सकती है। साथ ही यूरोपीय बाजारों में बेचे जाने वाले ईवी को चीनी सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की यूरोपीय संघ की जांच के जवाब में आ सकती है।
विज्ञापन

ब्लूमबर्ग ने एक लॉबी समूह का हवाला देते हुए बताया है कि चीन आयातित बड़ी इंजन वाली कारों पर लेवी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। यह कदम दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार चीन में प्रतिस्पर्धा करने वाले अमेरिकी और यूरोपीय कार बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। लॉबी समूह ने चीन सरकार के स्वामित्व वाले ग्लोबल टाइम्स को दिए गए चाइना ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के एक अधिकारी के इंटरव्यू का हवाला दिया है। जिसमें उन्होंने 2.5-लीटर इंजन या उससे ज्यादा पावर वाली कारों पर अस्थायी टैरिफ बढ़ोतरी की मांग की।

अगर इस तरह के टैरिफ बढ़ोतरी की औपचारिक रूप से घोषणा की जाती है, तो टोयोटा मोटर कॉर्प, मर्सिडीज-बेंज ग्रुप एजी और बीएमडब्ल्यू एजी जैसे वाहन निर्माता प्रभावित हो सकते हैं।

तेज रफ्तार में चल रहा व्यापार युद्ध
चीन ने 2023 में यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी बाजारों में लगभग 15 लाख ईवी का निर्यात किया। यहां के स्थानीय वाहन निर्माताओं के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि वे चीनी मॉडलों के खिलाफ प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। जिनकी कीमतें ज्यादातर कम होती हैं।

बाइडन प्रशासन ने हाल ही में आयातित चीनी ईवी पर 100 प्रतिशत टैरिफ का एलान किया है। जिससे बीजिंग के अधिकारी नाराज हो गए। यहां तक कि चीन का प्रमुख सहयोगी रूस, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस मामले में कूद पड़ा, जिसमें उन्होंने अमेरिका पर 'अनुचित प्रतिस्पर्धा' में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस बीच, यूरोप में भी इसी तरह की चिंताएं हैं, जहां निर्माताओं को चीनी कार ब्रांडों की बाजार हिस्सेदारी खोने का डर है। यूरोपीय यूनियन यूरोप को ईवी का निर्यात करने वाली चीनी ईवी कंपनियों को चीनी सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की जांच कर रहा है। इसने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें