फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जल्द आएंगी ये पांच इलेक्ट्रिक कारें: 627 किमी तक मिलेगी रेंज; कौन-कौन सी हैं और क्या है खास?

Sun, 20 Sep 2026 04:25 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बजट कारों से लेकर लग्जरी गाड़ियों तक, अब लगभग हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। कार कंपनियां भी बढ़ती मांग को देखते हुए लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में एक शानदार और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कई दमदार विकल्प मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बजट फ्रेंडली कारों से लेकर लग्जरी एसयूवी तक, हर सेगमेंट में ईवी के विकल्प मौजूद हैं। कार निर्माता कंपनियां भी इस बढ़ती मांग का पूरा फायदा उठा रही हैं और भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आने वाले समय में बाजार में कौन-कौन से पांच नए मॉडल दस्तक देने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


टाटा एरिस ईवी

  • टाटा मोटर्स अपनी टिगोर ईवीके फेसलिफ्ट वर्जन को नए एरिस नाम से लॉन्च करने की तैयारी में है। इस इलेक्ट्रिक सेडान के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट और रियर हिस्से में नए हेडलैम्प्स, नए बंपर और कनेक्टेड टेललैम्प्स दिए जा सकते हैं।
  • बैटरी की बात करें तो यह कार पहले की तरह 19 kWh और 24 kWh बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आ सकती है। इसे 25 सितंबर को लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में यह इलेक्ट्रिक सेडान डेली कम्यूट के लिए एक किफायती और प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सकती है।


टाटा सफारी ईवी

  • त्योहारों के सीजन में टाटा अपनी फ्लैगशिप सात-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी को भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप में एक महत्वपूर्ण मॉडल होगी और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे।
  • सफारी ईवी में कस्टमाइज्ड ग्रिल, एयरोडायनामिक व्हील्स, ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। बैटरी के लिए इसमें 65 kWh और 75 kWh के विकल्प मिल सकते हैं। यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 627 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसके टॉप ट्रिम्स में एडब्ल्यूडी (All-Wheel Drive) का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

ह्यूंदै एचई1i

  • ह्यूंदै  भारत के लिए अपनी खास सब-4-मीटर इलेक्ट्रिक कार He1i को इस साल दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। यह कार भारतीय बाजार में टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, ADAS टेक्नोलॉजी और नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। कंपनी इसे 42 kWh और 49 kWh बैटरी पैक के साथ पेश कर सकती है।
  • दोनों ही बैटरी विकल्पों में 300 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। यानी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ह्यूंदै एचई1i की एंट्री ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प लेकर आएगी।


महिंद्रा बीई 07

  • महिंद्रा भी ईवी सेगमेंट में नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक सीरीज की मिड-साइज एसयूवी बीई 07 अगले साल भारत में एंट्री कर सकती है। यह साइज में काफी बड़ी होगी और इसमें कई हाइटेक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
  • बीई 07 में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, फ्रेमलेस डोर्स और ग्लास रूफ जैसी खूबियां मिल सकती हैं। बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन विकल्प मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी भारतीय बाजार में ह्यूंदै क्रेटा ईवी और महिंद्रा सुजुकी ई विटारा को सीधी टक्कर दे सकती है।


जेएसडब्ल्यू आईकार  V23

  • जेएसडब्ल्यू मोटर्स चेरी-बेस्ड आईकार V23 को अगले साल भारत में लॉन्च करने वाली है। यह रफ-एंड-टफ डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसका डिजाइन डिफेंडर और रैंगलर जैसी ऑफ-रोडिंग एसयूवी से प्रेरित है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.4-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा। यह कार 59.93 kWh (RWD) और 81.76 kWh (AWD) बैटरी पैक के साथ आ सकती है।
  • इसके एडब्ल्यूडी वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 510 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने अलग डिजाइन और बड़े बैटरी पैक के साथ बाजार में एक अलग विकल्प पेश करेगी।


इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ रही रफ्तार
भारत में ईवी सेगमेंट तेजी से विस्तार कर रहा है और कंपनियां अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से नए मॉडल तैयार कर रही हैं। आने वाली इन पांच इलेक्ट्रिक कारों में कॉम्पैक्ट कार से लेकर 7-सीटर एसयूवी तक के विकल्प शामिल हैं। इनमें लंबी रेंज, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स पर खास फोकस देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें