फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Electric Car: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में देखी टेस्ला की फैक्ट्री, मस्क ने दिया ये जवाब

Tue, 14 Nov 2023 11:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हाल में ही अमेरिका दौरे पर टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एलन मस्क को याद करते हुए भारतीय पेशेवरों की सराहना भी की है।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी कैबिनेट के मंत्री पीयूष गोयल ने अपने अमेरिका दौरे पर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है। साथ ही उन्होंने टेस्ला के एलन मस्क को भी याद किया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर टेस्ला की अत्याधुनिक फैक्टी की फोटो शेयर की हैं। साथ ही वहां काम करने वाले भारतीय इंजीनियर्स और अन्य पेशेवरों के योगदान की सराहना भी की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अमेरिका के फेयरमांट, कैलीफॉर्निया में टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया। साथ में भारतीय इंजीनियर्स और वित्त पेशेवरों को वरिष्ठ पदों पर काम करते हुए देख काफी खुशी हुई। साथ ही भारत के ऑटो कंपोनेंट्स सप्लायर्स की ईवी सप्लाई भूमिका में बढ़ोतरी के लिए भी सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने भारत से कंपोनेंट्स के इंपोर्ट के दोगुना होने की उम्मीद भी जताते हुए कहा कि कंपनी भारत से कंपोनेंट इंपोर्ट दोगुना करने की राह पर है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ला के एलन मस्क को भी याद किया और उनके तेजी से स्वस्थ होने की कामना भी की।



यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन


मस्क ने दिया जवाब
टेस्ला के एलन मस्क की ओर से केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद जवाब दिया गया। मस्क ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया जो उनके लिए सम्मानजनक बात है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगते हुए लिखा कि आज वह कैलीफॉर्निया नहीं आ पाए लेकिन भविष्य में मुलाकात के लिए आशान्वित हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भारत आएगी टेस्ला
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला जल्द भारत आ सकती है। साल की शुरुआत में पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर भी एलन मस्क और पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद कंपनी ने महाराष्ट्र के पुणे में अपना ऑफिस भी खोला है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें