फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: इलेक्ट्रिक कार को भूल जाएंगे! यूक्रेन के पास हैं ग्रेनेड लॉन्चर लगे इलेक्ट्रिक कॉम्बैट नाव, देखें वीडियो

Mon, 25 Mar 2024 04:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पानी में होने वाले गुप्त युद्ध अभियानों में अब एक नए शिकारी का आगमन हुआ है। ऐसे समय में जब दुनिया इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया वाहनों पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रही है, यूक्रेन की सेना के पास बैटरी से चलने वाली कश्तियां हैं।
विज्ञापन
poloz-m16 combat kayak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी में होने वाले गुप्त युद्ध अभियानों में अब एक नए शिकारी का आगमन हुआ है। ऐसे समय में जब दुनिया इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया वाहनों पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रही है, यूक्रेन की सेना के पास बैटरी से चलने वाली कश्तियां हैं। जिन्हें संवेदनशील मिशन को अंजाम देने के लिए पानी में चुपचाप चलने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

हालांकि ये इलेक्ट्रिक कश्तियां बिल्कुल नई नहीं हैं। लेकिन यूक्रेन की सेना के Poloz-M16 (पोलोज-एम16) को जो खासा प्रभावी बनाता है वह यह कि ये लगभग 2,500 डॉलर प्रति यूनिट की दर से तुलनात्मक रूप से किफायती है। यह बाजार में मौजूद कुछ एपल मैकबुक से भी सस्ता है। 

इसे यूक्रेनी रक्षा कंपनी एडमंट वर्फ ने स्थानीय रूप से तैयार किया है। पोलोज-एम16 इलेक्ट्रिक कयाक को पारंपरिक पैडल के साथ-साथ एक छोटे इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए से भी चलाया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि मोटर को कहीं दूर बैठकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

पोलोज-एम16 इलेक्ट्रिक कयाक की हर यूनिट तीन सैनिकों को ले जा सकती है और 250 किलो तक वजन भी ढो सकती है। मारक क्षमता के लिए, हर यूनिट में एक यूएजी-40 ऑटोमैटिक-फायर ग्रेनेड लांचर लगा है। इससे ग्रेनेड को दो किलोमीटर तक दूर तक लॉन्च किया जा सकता है। फायरिंग के तुरंत बाद कश्ती को स्थिर रखने के लिए रिकॉइल को एब्जॉर्ब करने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

पोलोज-एम16 इलेक्ट्रिक नौका भले ही पूरी तरह से समुद्री हमला वाहन का विकल्प न हो। लेकिन टोही के लिए, सैनिकों और सामग्रियों को लाने ले जाने के साथ-साथ छापामार मिशनों के लिए भी यह कथित रूप से पहले ही अपनी काबिलियत साबित कर चुका है। इसके पिछले कारनामों के अधिकांश क्षेत्र अभी भी वर्गीकृत हैं। लेकिन अनेक रिपोर्टों से पता चलता है कि ये इलेक्ट्रिक कश्तियां देश के सैन्य अभियानों का एक अभिन्न अंग बन गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें