बचाव अभियान में काटनी पड़ीं गाड़ियां
हादसे के बाद मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीमों को गाड़ियों को काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19) और गुलाम ख्वाजा (17) के रूप में हुई है। इनके साथ यात्रा कर रहे वसीम (20) और मोहम्मद कैफ (19) गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें - Honda Recall: भारत में होंडा की दो प्रीमियम मोटरसाइकिलें मंगाई गईं वापस, कंपनी ने जारी किया रिकॉल
जन्मदिन मनाने के बाद निकले थे बाहर
सवीना थाना प्रभारी अजयराज सिंह के मुताबिक, यह समूह 16 जनवरी को अयान का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था। नेला तालाब के पास एक महफिल-ए-मिलाद में शामिल होने के बाद सभी चाय पीने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य सड़क पर पहुंची, बायपास से आ रही दूसरी कार से उसकी टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी
दूसरी कार में सवार लोग भी घायल
दूसरी कार में सवार महिपाल जाट (48), राजबाला (45), राजेश (26) और कर्मवीर सिंह (24) चूरू जिले के राजगढ़ से गुजरात के वापी जा रहे थे। हादसे में ये चारों भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें - Chinese Vehicles: सैन्य सुरक्षा बनाम टेक्नोलॉजी, पोलैंड क्यों चीनी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार?
हादसे से पहले का वीडियो बना जांच का आधार
हादसे के बाद सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोरों की कार बेहद तेज रफ्तार में चल रही थी। फुटेज के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई जा रही है।
वीडियो में ड्राइवर के हाथ में सिगरेट नजर आ रही है, तेज म्यूजिक बज रहा है और सामने स्क्रीन पर वीडियो चल रहा है। इसी दौरान एक यात्री ड्राइवर से बार-बार "भाई, धीरे कर दे" कहते हुए सुनाई देता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद हादसा हो जाता है।